Hamirpur News: सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने भी किया मतदान टीमों का मार्गदर्शन

संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया ने शनिवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में आयोजित विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर की मतदान टीमों के दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास का जायजा लिया।


  इस अवसर पर पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए श्याम लाल पूनिया ने कहा कि मतदान दल के सभी सदस्यों को मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट की हैंडलिंग की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए, ताकि मतदान के दौरान कोई समस्या या अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। https://tatkalsamachar.com/kangda-news-power-of-the-people-challenging/ उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र की स्थापना, ईवीएम-वीवीपैट की सैटिंग और अन्य सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही होनी चाहिए।


 श्याम लाल पूनिया ने कहा कि एक जून को सभी मतदान टीमें अपने-अपने बूथ पर सुबह 5ः30 बजे मॉक पोल शुरू कर दें तथा उसके बाद की सारी प्रक्रिया को समय पर पूरा करके निर्धारित समय 7 बजे पर मतदान आरंभ करें। मतदान की समाप्ति के बाद ईवीएम-वीवीपैट की सीलिंग और जमा करवाने की प्रक्रिया के दौरान भी सभी मतदान टीमें पूरी सावधानी बरतें।  


 इस अवसर पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश अमरजीत सिंह, एसपी पदम चंद, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी, https://www.youtube.com/watch?v=g6NQL1Mtq6s&t=514s निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला, ईवीएम-वीवीपैट मास्टर टेªनर विजय चौहान ने भी मतदान टीमों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
 दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के बाद पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों ने बड़ू में ही स्थापित फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान भी किया।

 फोटो कैप्शन 1 से 3: लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया के लिए एक जून को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बहुतकनीकी कालेज बड़ू के सभागार में आयोजित दूसरी रिहर्सल के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया।


फोटो कैप्शन 4-5: बड़ू में सुविधा केंद्र का निरीक्षण करते भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया।
फोटो कैप्शन 6: बड़ू में स्थापित सुविधा केंद्र में मतदान करते मतदान टीमों के अधिकारी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

10 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

11 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

11 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

15 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

18 hours ago