Hamirpur News : सुजानपुर होली मेला हर्षोल्लास के साथ आरम्भ

मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में भाग लिया

हमीरपुर जिला में तीन दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली मेला आज हर्षोल्लास के साथ आरम्भ हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा स्थित ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री ने पगड़ी समारोह में भाग लिया और शोभा यात्रा का नेतृत्व किया। ऐतिहासिक चौगान मैदान से मुरली-मनोहर मंदिर तक सैकड़ों लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का शुभारम्भ किया। इनमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और हिम ईरा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
इससे पहले, सुजानपुर आगमन पर हजारों लोगों ने गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उत्सव एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-pragati-thakur-became-officer-in-army/उन्होंने कहा कि सुजानपुर होली मेले में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलती है, साथ ही इससे आपसी भाईचारे को भी बल मिलता है।

इस अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा, सुमन भारती, राजीव राणा, रणजीत वर्मा, सुभाष ढटवालिया, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत ठाकुर और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

2 days ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

2 days ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

2 days ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

2 days ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

3 days ago

Himachal Pradesh News: राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियानः राज्यपाल

ज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से…

3 days ago