Trending Now

Himachal Pradesh News: 8 मार्च को नाहन में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय के तत्वावधान् में 8 मार्च, 2026 को सिरमौर जिला के नाहन में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करना है।


विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


उन्होंने बताया कि इस समारोह में प्रदेश भर से लगभग 10,000 महिलाएं भाग लेंगी, जिनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं तथा शहरी स्थानीय निकायों की निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल होंगी।


प्रवक्ता ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Vijay Sood

Share
Published by
Vijay Sood

Recent Posts

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

7 hours ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago