Hamirpur News: मॉनसून सीजन में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी रखें अधिकारी: अमरजीत सिंह

 उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने सभी प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को आगामी मॉनसून सीजन के मद्देनजर ऐहतियात के तौर पर आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यहां हमीर भवन में मॉनसून सीजन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए।
  उपायुक्त ने सभी एसडीएम, लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति, राजस्व, कृषि, बागवानी, पुलिस, होमगार्ड और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित करें

तथा मॉनसून सीजन के दौरान ऐसे स्थानों के आस-पास मशीनरी एवं बचाव दलों को हमेशा तैयार रखें। उन्होंने कहा कि सड़कों के आस-पास और शहरी निकाय क्षेत्रों में सभी नालियों एवं नालों की सफाई होनी चाहिए और अगर इनमें कहीं पर ब्लॉकेज है तो उसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। https://tatkalsamachar.com/shimla-news-secretary/

सड़कों और भवनों के आस-पास सूखे या खतरनाक पेड़ों को तुरंत हटाने के लिए भी संबंधित अधिकारी तेजी से कार्य करें।
  उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों और एसडीएम को सभी आवश्यक मशीनरी, उपकरण और राहत सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य तुरंत आरंभ किए जा सकें। अमरजीत सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की आपदा की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर के दूरभाष नंबर पर या टॉल फ्री नंबर 1077 पर दी जानी चाहिए और संबंधित विभाग नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट भी इसी सेंटर को प्रेषित करें।

उपायुक्त ने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित रोगों के फैलने की आशंका भी बढ़ जाती है।https://www.youtube.com/watch?v=YIYQDWBEgxM&t=1s इसलिए, जलशक्ति विभाग सभी पेयजल योजनाओं के जलस्रोतों की सफाई सुनिश्चित करे तथा आम लोगों को भी जागरुक करे। इसमें ग्राम पंचायतों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घरों, कार्यालयों और विभिन्न संस्थानों में पानी की टंकियों की नियमित सफाई के लिए भी लोगों को प्रेरित करना बहुत जरूरी है। उपायुक्त ने जलशक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी की सैंपलिंग एवं टेस्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


  उन्होंने कहा कि बरसात में विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर सभी आवश्यक दवाईयों का पर्याप्त स्टॉक रखें। सांप के काटने के मामलों में त्वरित उपचार के लिए भी हर पीएचसी में इसकी दवाई होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के लिए स्थानीय वालंटियर्स, आपदा मित्रों और पंचायत जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लें तथा उन्हें पहले से ही अलर्ट रखें।
  बैठक में एसपी भगत सिंह, जिला के सभी उपमंडलों के एसडीएम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
-0-

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

16 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

17 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

17 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

18 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago