Press Release 18 June 2024: Former Chief Minister and Leader of Opposition Jairam Thakur
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हमीरपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में कहा कि सरकार की तानाशाही के कारण निर्दलीय विधायकों को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मुख्यमंत्री सत्ता की ताक़त का दुरूपयोग करके निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल करना चाहते थे। सत्ता के दम पर सभी निर्दलीय विधायकों को भी डराया धमकाया गया। कांग्रेस के राज्यसभा का चुनाव हारने के बाद निर्दलीय विधायकों पर मुक़दमे हुए।
उन्हें जेल भेजने की साज़िशें हुई। उनके परिवार के लोगों पर, रिश्तेदारों पर भी मुक़दमे हुए। समर्थन न देने पर सत्ता के दम पर ऐसा दमन आज तक किसी ने नहीं देखा, न सुना। सुक्खू सरकार से प्रताड़ित होकर आशीष समेत तीनों विधायकों ने अपनी विधायकी छोड़ दी। https://tatkalsamachar.com/chief-minister-state/ यह प्रताड़ना उन्हें हमीरपुर के हितों में आवाज़ उठाने पर चुकानी पड़ी। विकास के कामों को बहाल करने की माँग सरकार को रास नहीं आई।
जयराम ठाकुर ने कहा कि निर्दलीय विधायक का मतलब होता है वह किसी भी दल का मुद्दों पर सहयोग करे, लेकिन सरकार चाहती है कि वह सरकार के हिसाब से काम करे नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। कांग्रेस के राजसभा प्रत्याशी जो कि सुक्खू सरकार के फ़ैसलों के ख़िलाफ़ केस लड़ चुके थे, हिमाचल से जिनका कोई वास्ता नहीं था, उन्हें वोट न देने पर सरकार द्वारा इन विधायकों को प्रताड़ित किया गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने की कोशिश की गई, उनके सहयोगियों पर मुक़दमा दर्ज कर फ़साने की धमकी दी गई। सरकार हार का बदला निकालने के लिए प्रदेश के लोगों द्वारा चुने गये विधायकों को हर तरह से प्रताड़ित किया। विधायकी से इस्तीफ़ा देने के बाद भी यह नेता अब भी सरकार के निशाने पर हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने क्षेत्र के लोगों के हितों की आवाज़ उठाने के लिए आशीष समेत सभी नेताओं को विधायक छोड़नी पड़ी। अब उनके साथ हमीरपुर के लोगों का आशीर्वाद है। राज्यसभा में भाजपा के प्रत्याशी को वोट देने के कारण उन्हें इतनी प्रताड़ना झेलनी पड़ी।https://www.youtube.com/watch?v=t7jjlNhaFGI&t=352s भाजपा ने इसीलिए सभी को टिकट दिया है। हमीरपुर के लोगों का प्रेम और आशीर्वाद आशीष के साथ है वह भारी से भारी मतों से फिर से विजयी होंगे। इस मौक़े पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुधीर शर्मा समेत, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का आभार और किसानों को बधाई
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और सभी देशवाशियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस बार 9 करोड़ 26 लाख से ज़्यादा किसानों को 20 हज़ार करोड़ रुपए सीधे खाते में डाले गये। इसके पहले 16 किश्तों में किसानों के खाते में 3.04 लाख करोड़ रुपए पहले से डाले जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के किसानों, ग़रीबों,युवाओं और महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…