Chamba News: अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र  के साथ कार्य योजना की जाए प्रेषित—मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि अपना विद्यालय योजना के तहत ज़िला  में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर उपनिदेशक  प्रारंभिक शिक्षा सभी ज़िला अधिकारियों को अनुरोध पत्र  के साथ कार्य योजना  प्रेषित  करे। 

वे आज  ज़िला में  विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत जारी विकास कार्यों   की  प्रगति को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में  आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे । 

मुकेश रेपसवाल  ने सभी विभागों के ज़िला अधिकारियों को  विशेषकर प्राथमिक , माध्यमिक  विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों   में जाकर  विद्यार्थियों के साथ संवाद करने को कहा ताकि  विद्यार्थियों को और प्रोत्साहित किया जा सके। 

बैठक में विभिन्न विभागीय योजनाओं   के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए  उपायुक्त ने https://tatkalsamachar.com/chief-minister-state/ आपदा न्यूनीकरण के तहत  किए जा रहे कार्यों में   संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष प्राथमिकता रखने को कहा।

ज़िला के प्रसिद्ध  पर्यटन स्थल खाज्जियार- चंबा संपर्क  मार्ग  के उन्नयन  की प्रगति समीक्षा के दौरान  विभागीय अधिकारी ने बैठक में   अगवत किया कि निर्माण कार्यों को मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा । 

उपायुक्त ने ज़िला  में  जल विद्युत संग्रहालय स्थापित करने को लेकर  ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।  ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी   ने बताया कि  संग्रहालय स्थापित करने के लिए हित धारक विभागों के अधिकारियों के साथ  विभागीय प्रक्रिया प्रगति पर है। 

उपायुक्त ने   ज़िला राजस्व अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को

ठोस कचरा प्रबंधन के लिए  चंबा शहर के समीप  उपयुक्त स्थल चयनित करने के भी निर्देश दिए । 

उन्होंने  मंजीर स्थित  गौ-सदन के निर्माण  प्रगति  की समीक्षा करते हुए   उपनिदेशक पशुपालन को इसके परिचालन को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू करने को कहा । 

बैठक में मुकेश  रेपसवाल ने  मॉनसून सीजन के दौरान  लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  ज़िला पंचायत अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को आवश्यक कार्रवाई को लेकर भी निर्देशित किया ।

बैठक में  शीप ब्रीडिंग फॉर्म भनोता, कैच  द रेन अभियान, हेलीपोर्ट निर्माण,  https://www.youtube.com/watch?v=t7jjlNhaFGI गुड गवर्नेंस इंडेक्स, एक ज़िला एक उत्पाद,  पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित परिसर तथा  नर्सिंग कॉलेज भवन निर्माण इत्यादि से संबंधित विभिन्न 28 

मदों पर विस्तृत चर्चा की गई । 

बैठक में सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  एसडीएम चंबा अरूण शर्मा, डीएसपी जितेंद्र चौधरी, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञानचंद, कृषि डॉ. कुलदीप  धीमान, उद्यान प्रमोद शाह,  पशुपालन डॉ. मुंशी कपूर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, ज़िला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा,अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड परवेश ठाकुर, जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रेम प्रकाश ठाकुर,प्रधानाचार्य राजकीय  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा विपन शर्मा  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

13 seconds ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago