Treding News

Hamirpur News: सभी वर्गों की सामूहिक जिम्मेदारी है स्वच्छता’नगर निगम ने आईएचएम में आयोजित किया स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रमपर्यटन, होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को समझाया स्वच्छता का महत्व

हमीरपुर 31 जनवरी। नगर निगम हमीरपुर ने बीते दिन सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) मंें स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन विषय पर एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना रहा।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक स्वच्छता को सुनिश्चित करना समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन घरों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरा का वहीं पर ही पृथक्करण बहुत जरूरी है। अगर प्रत्येक व्यक्ति घर में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करके सफाई कर्मचारियों को सौंपेंगा तो उससे कूड़ा का सही निष्पादन सुनिश्चित होगा।

अतिरिक्त आयुक्त ने टूर एंड ट्रैवल सेक्टर से जुड़े व्यवसायियों को अपनी गाड़ियों में डस्टबिन रखने की सलाह दी, ताकि यात्रा के दौरान कचरा इधर-उधर न फैलाया जा सके। साथ ही उन्होंने टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया।

इस कार्यक्रम में टूर एंड ट्रैवल से जुड़े लगभग 60 व्यवसायियों ने भाग लिया। इनमें टूर एंड ट्रैवल एजेंसी कृतिका हॉलिडे टूर एंड ट्रेवल्स, चोपड़ा होटल हमीरपुर, नमो रेस्टोरेंट बिझड़ी हमीरपुर, वैली व्यू होम स्टे, स्याल रेजिडेंसी और अन्य रेस्टोरेंट के संचालक शामिल रहे। कार्यक्रम में अभिषेक वर्मा, मनोज कुमार, सुकरांत, सलोनी ठाकुर, शिवानी गुलेरिया, संजीव पठानिया, आयुष, ऋषि एवं इशान सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएचएम के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और कार्यक्रम समन्वयक प्रनीश पठानिया ने मुख्य अतिथि, सभी स्टेकहोल्डर्स एवं प्रतिभागियों का बहुमूल्य समय देने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक धन्यवाद किया।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

4 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

7 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

7 days ago