Bharat

Hamirpur News: प्रारंभिक अवस्था में सही पोषण से मजबूत होती है बच्चे के सर्वांगीण विकास की नींव

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज द्वारा पोषण अभियान के अंतर्गत ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग व समावेशन, नवचेतना गतिविधि कैलेंडर (0दृ3 वर्ष), बाल आकलन एवं सीखने के परिणाम आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।


 कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पोषण व शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की पहचान, स्क्रीनिंग, रेफरल, नवचेतना के अंतर्गत 0दृ3 वर्ष के बच्चों की देखभाल, तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित करने पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही बाल आकलन, असेसमेंट टूल्स, चाइल्ड पोर्टफोलियो एवं मासिक ईसीसीई दिवस की उपयोगिता पर भी जानकारी दी गई। अंतिम दिन पोस्ट टेस्ट क्विज भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया तथा उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


 प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षक रवि कुमार, सुनील नड्डा, आशा रानी, कुंता राणा, सरोजां ठाकुर, अंजना शर्मा, सुनीता धीमान, खंड समन्वयक अक्षय महाजन और लक्ष्मण राम भी उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago