Blog

Bilaspur News:भारी वर्षा के अलर्ट के चलते 3 सितम्बर को बिलासपुर जिला के शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद |

बिलासपुर जिला में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भारी वर्षा से विभिन्न नालों व खड्डों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण एवं संपर्क मार्गों पर जलभराव, भूस्खलन व पेड़ों के गिरने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे सामान्य जीवन, यातायात तथा लोगों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।


भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिमला द्वारा 03 सितम्बर, 2025 को बिलासपुर जिला में भारी से अति भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। इस प्रतिकूल मौसम व उसके दुष्प्रभावों को देखते हुए विद्यार्थियों, बच्चों तथा आवागमन करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।


जिला दंडाधिकारी एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बिलासपुर राहुल कुमार ने मौसम की गंभीर परिस्थितियों और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(व) एवं 34(म) के अंतर्गत आदेश जारी किया है कि जिला के सभी सरकारी व निजी कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, नर्सिंग संस्थान, व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आईटीआई तथा आंगनवाड़ी केंद्र 3 सितम्बर, 2025 को बंद रहेंगे। हालांकि, आवासीय कॉलेज एवं चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थान इस आदेश से बाहर रहेंगे।


उन्होंने सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्रमुख को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों को उच्च शिक्षा निदेशक, शिमला द्वारा दिनांक 1 सितम्बर, 2025 को जारी आदेशों का अनुपालन करना होगा।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago