Bharat

Hamirpur News: डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा

जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।  
 ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत लंबरी, पनोह, पटलांदर, टीहरा और दाड़ला के विभिन्न गांवों में पहुंची उपायुक्त ने विकास कार्यों की ताजा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों से विभिन्न कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण फीडबैक भी लिया। कार्यभार संभालने के बाद पहली बार पंचायतों में पहुंचने पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त का स्वागत किया।
 गंधर्वा राठौड़ ने पंचवटी पार्कों के निर्माण और मनरेगा कनवर्जेंस से करवाए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने पनोह और पटलांदर पंचायत में कचरे की छंटाई के लिए स्थापित की गई इकाइयों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने टीहरा के ऐतिहासिक किले का दौरा भी किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक किले के इतिहास एवं इसके रखरखाव की जानकारी ली।
 इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल जसवाल, कनिष्ठ अभियंता, तकनीकी सहायक और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विभिन्न विकास कार्यों की ताजा स्थिति से अवगत करवाया।

Vivek Sood

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

5 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

5 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

6 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago