Bharat

Una News: सांसद अनुराग ठाकुर ने की केंद्र प्रायोजित योजनाओं की गहन समीक्षा, कार्यों में गति लाने के दिए निर्देश

सांसद अनुराग ठाकुर ने आज यहां आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां मनरेगा के तहत कन्वर्जेंस करते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि योजनाओं की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित हो सके।
सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल लक्ष्यों को प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि कार्य प्रणाली में सुधार लाकर योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाएं। गहन और व्यापक विश्लेषण करते हुए सिस्टम को बेहतर बनाने में योगदान दें ताकि जनता को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।

जुलाई, 2026 तक पूरा करें पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का कार्य
उन्होंने मलाहत में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कार्य में देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए क्रियान्वयन एजेंसी को जुलाई, 2026 तक सभी सुविधाओं सहित निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओपीडी और आईपीडी समेत सभी अत्याधुनिक सेवाएं तय समय में उपलब्ध होनी चाहिए।

ऊना रेलवे स्टेशन में पार्किंग सुविधा
सांसद ने ऊना रेलवे स्टेशन के प्रवेश व निकास बिंदु, जन सुविधाएं, कैंटीन, टॉयलेट आदि की स्थिति सुधारने के साथ पार्किंग व्यवस्था के लिए अगले 30 वर्षों की यातायात संभावनाओं पर आधारित विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

फोरलेन डीपीआर व्यावहारिक आधार पर बने
अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले में प्रस्तावित फोरलेन परियोजनाओं की डीपीआर बनाने से पहले पूरी व्यावहारिकता के साथ अध्ययन करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने कहा कि डीपीआर बनाते समय यह तय किया जाए कि मुख्य बाजार चोक न हों, बायपास कहां जुड़े और सड़कों का ग्रेड इस तरह हो जिससे दुर्घटनाओं में कमी आए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हिमाचल में आने वाले पर्यटकों और हिमाचल वासियों की सुविधा के लिए नेशनल हाईवे पर हर 10 किलोमीटर की दूरी पर शौचालय बनाने और साईन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए जिसके लिए 15 दिन के भीतर रोड मैप बनाने के सम्बंधित विभाग को निर्देश दिए।

प्लास्टिक कचरे के निपटान की करें बेहतर व्यवस्था
सांसद ने जिले में औद्योगिक और पर्यटक स्थलों पर प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निपटान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कचरा सर्वेक्षण कर कलेक्शन सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अंब उपमंडल में खुले केंद्रीय विद्यालय के लिए शीघ्र भवन सुनिश्चित करने और सुचारू रूप से कक्षाएं चलाने पर ध्यान देने को कहा गया।
सांसद ने प्रबंधक, पीएनबी आर सेटी को बाजार की मांग के अुनुरूप प्रशिक्षिण देने पर फोकस करने को कहा और आर सेटी को यह भी डेटा प्रस्तुत करने को कहा कि अब तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं में से कितने युवाओं ने स्वरोजगार आरम्भ किया।

स्वास्थ्य विभाग       
अनुराग ठाकुर ने ज़िला में बढ़ते एचआईवी के रोगियों की संख्या पर चिंता व्यक्त की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग के साथ मिलकर हर वर्ष स्कूलों में आयोजित किए जाने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में एचआईवी, ड्रग्स और टीबी इत्यादि के बारे में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करना चाहिए।

अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
ऊना में अवैध और अवैज्ञानिक खनन पर चिंता जताते हुए सांसद ने कहा कि इससे प्रदेश की संपदा और राजस्व दोनों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने तय सीमा से अधिक मलबा ढोने वाले टिप्परों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की प्रगति की समीक्षा
सांसद ने बताया कि पीएमजीएसवाई फेज 1 व 2 के तहत जिले में 190 कार्यों पर 311.28 करोड़ तथा पुलों पर 23.26 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। योजना  के तीसरे चरण में 30 नई सड़क व पुल परियोजनाएं प्रस्तावित हैं।

निजी भूमि पर किराये पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं

उन्होंने निर्देश दिए कि निजी भूमि पर किराये पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि संबंधित लैंड ओनर या मकान मालिक द्वारा यह मूलभूत सुविधा अवश्य प्रदान की जाए।

सांसद ने बीहड़ू-लठियाणी, बल्क ड्रग पार्क, प्रधानमंत्री सूर्या योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों ने रखे बहुमूल्य सुझाव
बैठक में विधायक सतपाल सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के पूर्व विधायक बलवीर चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने विकास संबंधी अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
बैठक में उपायुक्त जतिन लाल ने सांसद के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया और सभी विकास कार्य तय समय में पूर्ण करने की बात कही। वहीं, पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने खनन पर नकेल कसने को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला परिषद नीलम कुमारी, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा समिति के गैर सरकारी तथा सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Vivek Sood

Share
Published by
Vivek Sood

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 day ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago