हमीरपुर : प्राकृतिक खेती से जुड़ने लगे हमीरपुर के युवाओं को राज्य सरकार के प्रयासों से कृषि क्षेत्र में कुछ नया करने का प्रोत्साहन और ऊर्जा मिली.

सुभाष पालेकर के यू ट्यूब चैनल के माध्यम से उनके विचारों को जानने का मुझे अवसर मिला और कृषि संबंधी उनके ज्ञान से प्रभावित भी रहा हूं। जिस कारण प्राकृतिक खेती की ओर रूझान बढ़ा। प्रदेश सरकार ने इसे एक योजना का स्वरूप प्रदान किया तो सरकार के इन प्रयासों से इस दिशा में कुछ बेहतर करने का हौसला बढ़ा और ऊर्जा भी प्राप्त हुई।” यह कहना है प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना से जुड़े 39 वर्षीय अमिश कुमार का।

अमिश कुमार पुत्र सतीश चंदर गाँव घुमार्विन, डाकघर लगमन्वीं के स्थायी निवासी हैं। यह गाँव विकास खंड भोरंज से लगभग 5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। इन्होंने स्नात्कोतर तक की शिक्षा ग्रहण की है और पत्नी गृहिणी हैं। इनका एक बेटा और बेटी हैं। परिवार में कुल 6 सदस्य हैं। ये एक निजी विश्वविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। काफी समय तक गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रहे और कुछ साल पहले उनके पिता ने अपना एक गुर्दा देकर अमिश को नया जीवन दिया। 

वर्ष 2019 में अमिश ने एक विज्ञापन में सुभाष  पालेकर खेती के बारे में पढ़ा। फिर इन्होंने कृषि विभाग (आत्मा) भोरंज के बी0टी0एम0 और ए0टी0एम0 से इस खेती के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात एक देसी गाय खरीदी और सुभाष  पालेकर प्राकृतिक विधि से कार्य करना प्रारम्भ कर दिया। इस विधि से अच्छे परिणाम  मिले और उनकी सेहत में भी सुधार होने लगा। इससे उत्साहित इनका पूरा परिवार इस खेती में रुचि लेने लगा। इनके पास 50 कनाल कृषि योग्य भूमि है और लगभग 10 कनाल भूमि में सुभाष  पालेकर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस खेती से इनके परिवार की आय में भी वृद्धि हुई है।

इन्होंने खरीफ में अदरक, करेला, लौकी, बैंगन, भिंडी, मक्की, उड़द, सोयाबीन आदि फसलें उगाई थी। बागवानी में इनके पास नींबू, अनार, आम, अमरुद, लिची आदि के फलदार पौधे हैं। इसमें भी इन्होंने सुभाष  पालेकर प्राकृतिक विधि से काम करना शुरु कर दिया है। ये अपने फल-सब्जियों को गांव में ही बेच देते हैं। विभिन्न प्रकार की फसलें तैयार करके मंडी में उचित मूल्य प्राप्त करते हैं और साल में लगभग 50 हजार रुपए कमा लेते हैं। इनसे प्रेरित होकर गांव के अन्य लोग भी इस विधि से खेती करने के इच्छुक हैं। इन्होंने अपने गाँव के बहुत किसानों को इस परियोजना से जोड़ दिया है।

संगीत विधा में पारंगत अमिश कुमार खेत-खलिहान से जुड़कर खुश हैं। विशेष तौर पर प्राकृतिक खेती करने से उन्हें अलग सा सुकून मिलता है। वे कहते हैं कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती तकनीक समय की जरूरत है। रसायन युक्त उत्पाद, खादों पर अनावश्यक व्यय, स्वास्थ्य को खराब करने वाली चीजें अगर हमें छोड़नी हैं और प्राकृतिक रूप में कृषि की उत्पादकता को बढ़ाना है तो यह तकनीक अपनानी ही होगी। प्रदेश सरकार द्वारा इसके अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर, प्रदर्शन प्लॉट, फार्म स्कूल, कृषक समूह, किसान मेला, किसान गोष्ठी, भ्रमण आदि का आयोजन करवाया जाता है। इस तकनीक को बढ़ावा देने में सरकार के सराहनीय प्रयासों से उनकी राह और भी आसान हो गई है।

परियोजना निदेशक (आत्मा ) डॉ. नीति सोनी का कहना है कि कृषि विभाग (आत्मा) भोरंज द्वारा उन्हें मक्की, सोयाबीन, तिल का प्रदर्शनी प्लांट भी दिया गया था। विभाग की ओर से इनको गाय, फर्श पक्का करने, संसाधन भंडार के लिये अनुदान दिया गया है। ए0टी0एम0, बी0टी0एम0 ने भी समय-समय पर जाकर इनका मार्गदर्शन किया। उनका कहना है कि प्राकृतिक खेती से युवाओं का जुड़ाव सकारात्मक संदेश देता है।

backup_0dff07

Recent Posts

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 week ago

Politics News: मुख्यमंत्री ने नौकरी देने से खड़े किए हाथ, क्यों दी थी पाँच लाख नौकरी की गारंटी : जयराम

शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…

2 weeks ago

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री में 39 प्रतिशत की वृद्धिः हर्षवर्धन Shimla News: चौहानवर्ष 2026-27 के लिए 112 करोड़ रुपये का लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने वर्ष 2025-26 के दौरान विपणन एवं वाणिज्यिक गतिविधियों…

3 weeks ago

Dharamshala News: “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत धर्मशाला में पौधरोपण, एसडीएम मोहित रत्न ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय…

3 weeks ago

Education News: मंत्रीरोजगारपरक पाठ्यक्रमों, अनुसंधान, खेल और विद्यार्थियों के बेहतर सहयोग पर दिया बल

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के…

3 weeks ago