Dharamshala: Steps will be taken for cow protection: Naihariya
गौ सदन सराह की बढ़ाई जाएगी क्षमता, नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक
धर्मशाला में गौ संरक्षण के लिए अभियान छेड़ा जाएगा, इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गौसदन सराह की क्षमता बढ़ाया जाएगा। यह बात धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में शिरकत करते हुए कही। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गौ सदन में गौ रखने क्षमता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई।
हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर निगम धर्मशाला के मेयर ओंकार नैहरिया, पशु पालन विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा और नगर निगम धर्मशाला के कर्मचारी शामिल रहे। विधायक ने कहा कि गौ सदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी स्टोर और 20 लाख रुपये से काऊ शैड का निर्माण किया जाएगा। नैहरिया ने कहा कि तूड़ी शेड का निर्माण कार्य तीन दिन के अंदर शुरू किया जाएगा, वहीं गौसदन में रखे पशुओं की स्वास्थ्य जांच हेतू नियमित तौर पर फार्मासिस्ट भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांगड़ा में सडकों में घूम रहीं 10 हजार गौ माताओं को गौदसन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गौ सदन में नस्ल सुधार पर भी कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला मेयर श्री ओंकार नैहरिया, नगर निगम संयुक्त निदेशक मधु चौधरी, उप निदेशक पशु पालन संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री श्री राजेश वर्मा, सचिव रवि कांत शर्मा, सतीश कुमार और श्याम लाल आदि मौजूद रहे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…