हमीरपुर : मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सहयोग से 51 पल्स ऑक्सीमीटर भेंट किए

कोविड-19 संकटकाल में सरकार व प्रशासन के प्रयासों को और बल प्रदान करने के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। अभिषेक मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से आज उपायुक्त देबश्वेता बनिक के माध्यम से 51 पल्स ऑक्सीमीटर डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के लिए सहयोग स्वरूप भेंट किए गए।

अभिषेक मैमोरियल ट्रस्ट से जुड़े सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राजेंद्र राजन ने दिल्ली से विशेष तौर पर मंगवाए लगभग 40 हजार रुपए के यह उपकरण आज दोपहर को उपायुक्त हमीरपुर को उनके कार्यालय में सौंपे। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने सामाजिक दायित्व के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने इसके लिए संस्था का आभार भी जताया।

हमीरपुर की समीपवर्ती बल्ह पंचायत के निवासी राजेंद्र राजन ने कहा कि कोविड के इस संकटकाल में वे एक जागरूक नागरिक के रूप में किसी न किसी रूप में अपना सहयोग करने के बारे में सोच रहे थे। इसी दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान से चर्चा की और उन्होंने यह उपकरण भेंट करने का सुझाव दिय़ा।

हाल ही में अपने युवा बेटे को खो चुके राजन ने उन्हीं की स्मृति में यह पुण्य कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक मैमोरियल ट्रस्ट के गठन का कार्य अंतिम चरणों में है। इस ट्रस्ट के माध्यम से सामाजिक दायित्व से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। समय-समय पर वे बच्चों के कल्याण सहित वृद्धाश्रम में सेवा के कार्य भी करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक मैमोरियल ट्रस्ट आने वाले दिनों में एचआईवी पॉटजीटिव तथा अनाथ बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगा।

उन्होंने कोरोना संकट में अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की शिक्षा में भी योगदान देने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि साधन संपन्न वर्ग संकट की इस घड़ी में समाज में योगदान के लिए आगे बढ़कर कार्य करें, क्योंकि कोरोना की इस जंग को सामूहिक रूप से ही जीता जा सकता है।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago