हिमाचल प्रदेश : प्रदेशभर में 5 से 8 जून, 2021 तक करवाया जाएगा ई-पीटीएम का आयोजन

शिमला : शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां हर घर पाठशाला 2.0 कार्यक्रम और ई-पीटीएम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित की गई ई-पीटीएम के माध्यम से मिले सुझावांे पर कार्य करते हुए इस बार ई-पीटीएम को और अधिक परस्पर संवादात्मक रखा गया है। प्रदेशभर में 5 से 8 जून, 2021 तक ई-पीटीएम का आयोजन करवाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तकनीक के माध्यम से बदलते परिवेश के साथ सार्वभौमिक शिक्षा का प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई-पीटीएम अध्यापकों, विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के मध्य संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि कोविड-19 की इस महामारी के दौरान भी हमारे विद्यार्थी पढ़ाई से जुड़ी चुनौतियों का सकारात्मकता के साथ सामना कर रहे हैं।


गोविन्द सिंह ठाकुर ने हर घर पाठशाला 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के पहले चरण को विभिन्न मंचों पर सराहा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस महामारी के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। प्रदेश के लगभग 18 हजार विद्यालयों में आठ लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के रिसोर्स ग्रुप के अध्यापकांे के माध्यम से पाठ्यक्रम को रूचिकर बनाये जाने के निरंतर प्रयास किए जाते हैं और विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शारीरिक गतिविधियों पर आधारित प्रारूप भी तैयार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अभिभावक बढ़-चढ़कर ई-पीटीएम में भाग लें और अपने सुझाव रखें।
शिक्षा मंत्री ने 5 जून को विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुछ विशेष कार्य करने का आग्रह किया।
बैठक की कार्यवाही का संचालन समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशक वीरेन्द्र शर्मा ने किया।
निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ. अमरजीत सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago