Kargil Vijay Diwas will also be celebrated with full enthusiasm in Hamirpur.
कारगिल विजय दिवस शनिवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा उपस्थित लोगों को शहीदों के प्रति सम्मान की शपथ दिलाई जाएगी। कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों और नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों कोhttps://tatkalsamachar.com/una-red-cross-society/ इस समारोह में अधिक से अधिक भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों और उनके परिजनों को आमंत्रित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में उपायुक्त के सहायक आयुक्त राजीव ठाकुर ने समारोह की तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर एएसपी राजेश कुमार, एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा, भूतपूर्व सैनिक निगम की सचिव दीप्ति मंढोत्रा, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त रामप्रसाद शर्मा, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…