Himachal Pradesh

Bilaspur News:- बचत भवन, बिलासपुर में तनाव मुक्ति कार्यशाला का सफल आयोजन

हिमालयन एजुकेशनल एंड ट्रेनिंग सोसायटी (HEATS) द्वारा शनिवार को बचत भवन, बिलासपुर में एक दिवसीय तनाव मुक्ति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और कार्यस्थल पर तनाव से निपटने की व्यावहारिक तकनीकों से अवगत कराना था।


उपायुक्त राहुल कुमार  ने कार्यशाला का शुभारभ जिया । इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डीसी राहुल कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य को प्रशासनिक कार्यक्षमता का मूल आधार बताते हुए ऐसे आयोजनों को समय की आवश्यकता बताया। वहीं एडीसी ठाकुर ने HEATS संस्था को इस सराहनीय पहल के लिए सराहना की और इसे कर्मचारियों के मानसिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम के दौरान HEATS संस्था की अध्यक्ष  शालिनी शर्मा के साथ-साथ अनिता शर्मा,  गोविंद घोष और  गौरव शर्मा ने सक्रिय भागीदारी निभाई और अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया।


कार्यशाला में चार व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य, श्वसन तकनीक, ऑफिस योग, गाइडेड मेडिटेशन और माइंडफुलनेस जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।
इन सत्रों का संचालन पार्थ शर्मा (प्रमाणित माइंडफुलनेस फेसिलिटेटर एवं लाइफ कोच)https://tatkalsamachar.com/hamirpur-kargil-vijay-diwas/ और  शेरू बाबा (ध्यान प्रशिक्षक एवं श्वसन तकनीक विशेषज्ञ) ने किया।

प्रतिभागियों ने सभी सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सीखी गई तकनीकों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन HEATS संस्था द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Vivek Sood

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago