An anti-drug awareness rally will be held in Hamirpur on the 27th. The message of a drug-free Hamirpur will also be spread through street plays and songs.
प्रदेश सरकार के चिट्टा मुक्त अभियान के तहत 27 अगस्त को हमीरपुर में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन की विशेष पहल के तहत 27 अगस्त को शाम करीब 4 बजे हमीरपुर शहर के गांधी चौक पर आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम में 15 से 29 वर्ष तक के युवाओं के अलावा सरकारी अधिकारी-कर्मचारी और शहर की विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा शहर के शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक करके इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
उन्होंने बताया कि गांधी चौक पर गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के साथ यह कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें स्थानीय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करेंगे। इसके बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और अन्य युवा गांधी चौक से स्कूल मैदान तक एक जागरुकता रैली निकालेंगे। स्कूल मैदान में सभी लोगों को नशे का विरोध करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, माई युवा भारत केंद्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को इस जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए आम लोगों, विशेषकर युवाओं में जागरुकता और इसके विरुद्ध प्रत्येक नागरिक का सक्रिय योगदान बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर 27 अगस्त को यह जागरुकता कार्यक्रम एवं रैली आयोजित की जा रही है।
बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…
क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…
युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…
हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…
बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…