Shimla News : राज्यपाल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया

भारतीय वन सेवा के पहले बैच के 64 परिवीक्षार्थियों ने शिमला में अपने विषयगत दौरे के अंतर्गत आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर संवाद सत्र का आयोजन भी किया गया।


राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश को अपार प्राकृतिक सौन्दर्य से नवाजा है और परिवीक्षार्थियों को अपनी इस यात्रा के दौरान शिमला के घने वन क्षेत्रों का दौरा करने का अवसर मिलेगा। https://youtu.be/KX-DdtHphNA?si=espsfxfvZxNdF6H_ उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शिमला में वन्य पारिस्थितिक तंत्र को और अधिक जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वनों के महत्व को इस प्रकार परिभाषित किया है कि एक पेड़ लगाना दस संतान के समान है और अब इन वनों के संरक्षण और विकास का दायित्व आपका होगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु युवा और ऊर्जावान हैं और उन्हें विश्वास है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन आज की सबसे बड़ी चुनौती है और मौसम परिवर्तन के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमें प्रकृति का संरक्षण करने के साथ-साथ जंगलों और जंगली जानवरों का भी संरक्षण करना होगा।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्यों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं जिससे निपटने में आधुनिक तकनीक का उपयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विकासात्मक कार्यों करने की जरूरत है। उन्होंने हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में नौतोड़ व चारागाह भूमि आदि मुद्दों पर सहयोगात्मक रवैया अपनाने पर भी बल दिया।


इससे पूर्व आईएफएस प्रोबेशनर्स अनुराधा मिश्रा ने बैच प्रोफाइल और पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा अनुष्का लोहिया ने विषयगत पर्यटन, विशेषकर पर्वतीय पर्यटन के बारे में विस्तार से बताया। https://tatkalsamachar.com/government-increased-amount/
इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किये।
राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षु अधिकारियों और संकाय सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

2 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

2 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

2 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

6 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

9 hours ago