विक्रमादित्य सिंह : जन जातीय क्षेत्रों के विकास में कांग्रेस  का बहुत बड़ा योगदान है

मण्डी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि जन जातीय क्षेत्रों के विकास में कांग्रेस  का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि रोहतांग सुरंग का निर्माण इस क्षेत्र के लिये कांग्रेस की बहुत बड़ी देन है। भाजपा का इसमें कोई भी योगदान नही है सिवाए इसके की उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उदघाटन किया। तत्कालीन यूपीए सरकार के प्रधानमंत्री  डॉक्टर मनमोहन सिंह ने इस के लिये बजट दिया और इसका शिलान्यास तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस ऐतिहासिक टनल का शिलान्यास किया था।

आज लाहुल स्पीति जिला के उदयपुर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्रों से बहुत ही लगाव था। https://youtu.be/gHiMjIx5sOU?si=zQTaftqseAuUfJlf वह इस क्षेत्र के लोगों  समस्याओं से भली भांति परिचित थे और समय समय पर उन्हें दूर करते थे। आज इस क्षेत्र में जितना भी विकास हुआ है वह सब वीरभद्र सिंह की देन रहा है क्योंकि उन्होंने प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर छह बार कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में 9 तोड़ वन अधिकार अधिनियम , एफ आर ए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पारित कर दिया है और यह अभी प्रदेश के राज्यपाल के पास स्वीकृति के लिए लंबित पड़ा है। उन्होंने कहा चूंकि इस अधिनियम को प्रदेश सरकार की कैविनेट ने पारित किया है इसलिए राज्यपाल को इसको अपनी मंजूरी देनी ही पड़ेगी। यह जनजातीय क्षेत्रों के लोगों का अधिकार है जिसे कांग्रेस बहाल किया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा ने इस संसदीय क्षेत्र से एक ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है जिसे न तो अपने धर्म का कोई ज्ञान है और न ही प्रदेश के धर्म संस्कृति की।  उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्होंने बौद्ध धर्म के प्रमुख दलाई लामा जी पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उसके लिए प्रदेश के लोग विशेष तौर पर प्रदेश के बौद्ध धर्म के अनुवाई कभी माफ नही करेंगे।उन्होंने कहा कि वह इन दिनों चुनाव की शूटिंग पर आई है और 4 जून के बाद अपनी फिल्मी दुनिया में लौट जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपने वरिष्ठ नेताओं को जिस प्रकार दर किनार किया है उससे भाजपा के अंदर भी इस प्रत्याशी को लेकर बहुत बड़ा असंतोष है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के एजंडे को लेकर चुनाव मैदान में है जबकि भाजपा प्रत्याशी के पास क्षेत्र के विकास का कोई भी विजन नही है। https://tatkalsamachar.com/governor-interacts-ifs-probationers/ उन्होंने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री के नाम का गुणगान कर वोट मांग रही है। 

विक्रमादित्य सिंह ने लाहुल स्पीति विधानसभा उप चुनाव में अनुराधा राणा को भी भारी बहुमत से विजय बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा में अनुराधा इस क्षेत्र की आवाज बनेगी।

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने इस बार प्रदेश के एक बहुत ही होनहार, युवा अनुभवी नेता को चुनाव मैदान में उतारा है जो प्रदेश व मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह के सांसद बनने के बाद लोकसभा में प्रदेश की आवाज बुलंद होगी।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago