वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पंजाब कला अकादमी की और से सम्मान

हिमाचल प्रदेश के वाईल्डलाईफ फोटोग्राफर प्रकाश बादल को पंजाब कला अकादमी की और से उनके द्वारा वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी में  उनके द्वारा किये गए सराहनीय  योगदान के मद्देनज़र उन्हें विशेष सम्मान  ‘छायांकन’ से 28 नवम्बर 2021 को  जालंधर में सम्मानित किया जा रहा है |

यह जानकारी पंजाब साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सिमर सदोष ने प्रकाश को पत्र लिखकर दी है |  विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट सहयोग देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के  अनेक चर्चित लोगों की सूचि में इस वर्ष पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा इस बार प्रकाश को इस विशिष्ट सम्मान के लिए चुना गया है |

इसके अतिरिक्त 19 से 21 नवम्बर 2021 को प्रकाश के चित्रों को कोलकाता की प्रमुख संस्था बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फोटोग्राफी क्लब द्वारा आयोजित किये जा रहे फोटोफेस्ट  ‘वाईल्ड आई’ में भी शामिल किया गया है | यह प्रदर्शनी आई सी सी आर कोलकाता में आयोजित की जा रही है | इसकी जानकारी प्रकाश को लिखित रूप से प्राप्त हुई है और बर्ड एंड वाईल्ड लाईफ फ़ोटोगाफ़ी संस्था ने इस विषय में  एक पोस्टर भी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया है |

प्रकाश की फोटोग्राफी को राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना व सम्मान मिल चुका है | हाल ही में हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने भी प्रकाश के चित्रों से प्रभावित होकर उनके सम्मान में एक मान पात्र जारी किया था | प्रकाश बादल वाईल्डलाईफ फोटोग्राफी में दिन प्रतिदिन नए आयाम छूते जा रहे है, जिससे हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन हुआ है | हिमाचल प्रदेश वन विभाग में कार्यरत प्रकाश बादल को अनेक राज्यों द्वारा  विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत और सम्मानित किया  जा चुका है | 

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

17 hours ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago