वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आज ‘सुशासन और विश्वास के तीन वर्ष’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण खण्ड संसाधन केन्द्र अम्ब में स्थापित एलईडी के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें स्थानीय विधायक बलवीर सिंह चौधरी के साथ हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, पूर्व विधायक सुषमा शर्मा, मण्डलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व मण्डलाध्यक्ष शाम मन्हास, जिला महिला मोर्चा महामंत्री कंचन रायजादा, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शशि बाला व नरेन्द्र लट्ठ, बीडीसी उपाध्यक्ष हरदीप जस्सल, महामंत्री महेश मैहता व जयदेव, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शम्भू गोस्वामी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष तरसेम लाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मनोहर लाल, भाजपा मण्डल सचिव कुलदीप ठाकुर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे। प्रातः 11 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान कोविड नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…