ऋषिकेश में खतरे के निशान तक पहुंची गंगा…

ऋषिकेश. पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब गंगा के जल स्तर पर दिखने लगा है. ऋषिकेश में गंगा वार्निंग लेवल के करीब बह रही है. पहाड़ों में बारिश से देहरादून, ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में सभी बरसाती नदियां उफान पर है जिसका सीधा असर गंगा के जलस्तर पर पड़ना शुरू हो गया है. लगातार बढ़ते गंगा के जलस्तर के चलते ऋषिकेश के प्रमुख घाटों पर पानी ऊपर तक आ गया है.

हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में गंगा के बढ़े जल स्तर पर एक बार फिर तटीय इलाकों पर रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत शुरू हो गई है. टपकेश्वर में तमसा नदी, डोईवाला-ऋषिकेश में सुसवा नदी और सौंग नदी उफान पर है. इन नदियों का सारा पानी गंगा में मिल रहा है जिसके चलते मैदानी इलाकों में हालात बिगड़ने की स्थिति बन गई है.

प्रशासन सारी स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं लोगों से गंगा के बढ़ते जलस्तर में स्नान न करने और तटों पर रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील कर रही है. सुबह सुसवा नदी में आए अचानक पानी की वजह से डोईवाला में ग्रामीणों के मवेशी बीच में फंस गए. कुछ देर बाद नदी की तेज धारा में मवेशी बहने लगे और बहते हुए किनारे लगे. दरअसल नदी के पार राजाजी नेशनल पार्क का इलाका है और उसके साथ लगता हुआ ग्रामीण क्षेत्र का खेती वाला भाग है जिसके चलते फसल बहने का डर बना हुआ है.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago