भारत में कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं. इस महामारी की चपेट में देश के 23 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं. वहीं, 45 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं. भारत में करीब 8 राज्य ऐसे हैं जहां लोगों की मौत का आंकड़ा 2000 को आंकड़े को पार कर गया है.
देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ रही है. पिछले 24 घंटों में साढ़े 53 हजार नए मामले सामने आने के बाद मरीजों का कुल आंकड़ा 23 लाख के पार पहुंच गया है. 24 घंटे में कोरोना से 871 लोगों की मौत हुई जिसके बाद अब तक मरने वालों की संख्या 45 हजार के पार पहुंच गई.
संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है जहां 24 घंटे में 9 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में मरीजों की कुल संख्या 5 लाख 24 हजार के पार पहुंच गई है. वहीं तमिलनाडु में मरीजों की तादाद 3 लाख से ज्यादा हो गई है.आंध्र प्रदेश में करोना की रफ्तर डराने वाली है और आंकडा 2 लाख 35 हजार के पार पहुंच गया है.
देश के 7 राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना के मामले 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुके हैं. इसमें सबसे पहला नाम आता है महाराष्ट्र का जहां 5 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है.
दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. पिछले 24 घंटों में में कोरोना संक्रमण के 2 लाख 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. और 4,580 मौतें हुई हैं. इसके साथ ही दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 करोड़ 3 लाख के करीब पहुंच गई है. वहीं मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख 40 हजार के पार पहुंच गया है.
प्रदेश में एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं खोल रही हैं कानून-व्यवस्था की कलईअपराधियों पर…
राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज पंजाब के लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा…
नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मंडी जिला के…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में…
हरोली(ऊना), 9 जून. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में चल रही…