Categories: Blog

बिलासपुर :अब माल वाहक वाहन मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में शामिल

मुख्यमन्त्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत जिला उद्योग केन्द्र बिलासपुर में वर्ष 2020-21 की चैथी जिला स्तरीय बैठक, उपायुक्त रोहित जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 21 ऋण प्रकरण जिला स्तरीय समीति के समक्ष अनुमोदन हेतु रखे गए, जिनमें से समीति द्वारा सभी प्रकरणों को समीक्षा करने के बाद अनुमोदित कर दिया गया। जिनकी कुल परियोजना लागत 2.54 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिसमें 1.18 करोड़ रुपये का अनुदान बैकों द्वारा ऋण प्रकरण स्वीकृत किये जाने के पश्चात दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 180 ऋण प्रकरण बैंकों द्वारा स्वीकृत किये गए जिनमें 35 करोड़ रुपये का निवेश तथा 7.96 करोड़ रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में कुल 89 इकाईयां स्थापित हो चुकी हैं जिनमें 3.30 करोड़ की अनुदान राशि प्रदान की जा चुकी है।
उपायुक्त ने बैंको से कहा कि मुख्यमन्त्री स्वावलंबन योजना में अब सरकार द्वारा 10 लाख रुपये तक के माल वाहक एवं मोबाईल फूड वैन भी शामिल किए गए है। उन्होंने कहा कि बैंक अपने स्तर पर भी लोगों को इस बारे में जागरूक करे।  

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago