Categories: Blog

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने लैहडी में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का किया उद्घाटन

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने गत देर सायं लैहड़ी में उठाऊ पेयजल योजना लैहडी सरेल-डंगार का उद्घाटन किया। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से क्षेत्र के लगभग 800 लोगों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 2 बड़े टैंक बनाए गए है जिसमें एक लैहडी गांव में 25 हजार लीटर की क्षमता का तथा दूसरा डंगार में नीला मोड़ के पास 15 हजार लीटर की क्षमता का टैंक बनाया गया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 5 किलोमीटर लम्बी पाईपें बिछाई गई है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए इस योजना के तहत दो विद्युतीकृत बोरबेल लगाए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल व नल में स्वच्छ जल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिला में तीव्र गति से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में जून, 2021 तक प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहंुचाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का संकल्प है कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहंुचे इसके लिए विभागीय अधिकारियों से कहा कि सम्बन्धित विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को धुएं से निजात दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना चलाई जिसके तहत 9 करोड़ महिलाओं को गैस के कुनैक्शन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दो कदम आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना प्रदेश चलाई और इस योजना के तहत प्रदेश में 2 लाख 78 हजार गैस कुनैक्शन वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश से ऐसा पहला राज्य बन गया जोकि धुआं मुक्त हुआ। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से छुटे हुए लोगों को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमकेयर योजना से जोड़ा।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago