सोलन जिले के बद्दी में ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में SP Baddi ने 7 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है. आरोप है कि ये पुलिस कर्मी नाइट ड्यूटी में मौजूद नहीं थे. इस दौरान बद्दी पुलिस के आला अधिकारियों ने रात्रि चेकिंग की और कुछ कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर हाजिर ही नहींथे. कुछ पुलिस कर्मचारी साधारण कपड़ों में थे. s.p. रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है. इनमें पांच पुलिस कर्मी, दो होमगार्ड हैं. सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, पुलिस कार्रवाई से जवानों में हड़कंप मच गया है.पांच कर्मी बरोटीवाला पुलिस स्टेशन और दो कर्मी पुलिस स्टेशन बद्दी से संबधित हैं.
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…