सऊदी अरब में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए पाँच विशेष उड़ाने चलाई जाएंगी. इनमें क़रीब एक हज़ार भारतीयों को वापस लाया जाएगा.
भारत सरकार विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत विशेष उड़ाने संचालित करने जा रही है. सऊदी अरब से पहली उड़ान कल रियाद से कोझीकोड के लिए चलेगी. इसमें लगभग 200 लोगों को जगह मिलेगी. दूतावास के अधिकारियों के मुताबिक़ क़रीब साठ हज़ार लोगों ने वापस भारत लौटने के लिए आवेदन किया है.
दूतावास के मुताबिक़ फ़िलहाल ‘उन लोगों को ही भारत लाया जा रहा है जिन्हें लौटने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है.’ सऊदी अरब दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, ‘’हम सभी आवेदनों की समीक्षा कर रहे हैं. सबसे पहले सबसे ज़्यादा ज़रूरतमंद को जगह दी जाएगी.’ वहीं सऊदी अरब में रह रहे भारतीयों में बेचैनी बढ़ती जा रही है.
लॉकडाउन में फंसे लोग किसी भी तरह से घर लौटना चाहते हैं. एयर इंडिया की विशेष उड़ानों के ज़रिए लोगों को वापस लाया जा रहा है. लोगों से टिकट ख़रीदने के लिए कहा गया है. बीबीसी से बात करने वाले लोगों ने कहा, ‘हम रात भर एयर इंडिया की वेबसाइट खोलते रहे.
अब बताया गया है कि दूतावास से लिस्ट मिलने के बाद लोगों से संपर्क किया जाएगा.’ इन विशेष उड़ानों के लिए लोगों को टिकट ख़रीदने होंगे. रियाद से दिल्ली की उड़ान के टिकट की क़ीमत 1023 सऊदी रियाल यानी लगभग बीस हज़ार रुपए है.
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…