Categories: देशभारत

देश में वैक्सीन के ट्रायल का पहला फेज लगभग पूरा, सितंबर में शुरू हो सकता है दूसरा फेज…..

रूस ने जब से कोरोना वायरस की वैक्सीन का ऐलान किया है दुनियाभर में हलचल मची है. कई देश वैक्सीन बनाने की रेस में हैं, जिनमें से एक भारत भी है. कोरोना के संकट को मात देने के लिए एक सफल वैक्सीन बनाने की कोशिश में लगा भारत धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. देश में जारी वैक्सीन के ट्रायल का फेज़ 1 लगभग पूरा हो चुका है. भारत बायोटेक की ओर से बनाई जा रही को-वैक्सीन का पहला ट्रायल पूरा होने के बाद सितंबर में दूसरे फेज़ की शुरुआत होगी.

इंडिया टुडे को मिली जानकारी के मुताबिक, कमेटी की ओर से जल्द ही रिपोर्ट सबमिट कर दी जाएगी. जिसमें पहले फेज़ की पूरी जानकारी होगी, अब दूसरे फेज़ की तैयारी शुरू हो रही है. ये सितंबर में शुरू होगा, जिसके लिए कैंडिडेट की तलाश जारी है.

भारत बायोटेक के तहत कुल 12 सेंटर पर वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, इनमें दिल्ली के एम्स अस्पताल में अभी पहला फेज़ जारी है. जबकि अन्य 11 पर लगभग ये पूरा हो गया है. दिल्ली एम्स में ट्रायल के लिए सिर्फ 16 कैंडिडेट ही सामने आ सके. जबकि सभी 12 सेंटर पर ये संख्या 375 के करीब रही.

महाराष्ट्र के नागपुर में 55 कैंडिडेट को वैक्सीन दी गई, जिसमें से कुछ को वैक्सीन देने के बाद बुखार की समस्या हुई जो कुछ ही घंटे में ठीक हो गया. उनमें किसी तरह का कोई अन्य लक्षण नहीं दिखा. नागपुर सेंटर ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है, वहीं बेलगाम के सेंटर ने भी अपना पहला ट्रायल पूरा किया, जिसमें सिर्फ चार लोगों ने हिस्सा लिया. अभी पहले फेज़ की रिपोर्ट जमा करना बाकी है, लेकिन दूसरे फेज के लिए कैंडिडेट का तलाशना शुरू हो गया.

देश में इस वक्त तीन वैक्सीन पर अलग-अलग फेज़ में ट्रायल हो रहा है, इनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को फेज 2-3 की इजाजत मिल गई है. जल्द ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की वैक्सीन का भी ट्रायल शुरू होगा. इसके तहत 20 राज्यों के अस्पतालों में ट्रायल हो रहा है, जिसमें ICMR की सलाह पर अलग-अलग हॉटस्पॉट को चुना गया है. Zydus Cadila के द्वारा बनाई गई ZyCOV-D का फेज 1 भी पूरा हो गया है, जबकि दूसरे फेज के लिए 1000 लोगों को चुना जा रहा है.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

22 hours ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

23 hours ago

Una News: उपमुख्यमंत्री ने 15.25 करोड़ से बनने वाली समनाल–पूबोवाल सड़क मार्ग का किया शिलान्यास, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन भी रहे मौजूद

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (सोमवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समनाल से…

23 hours ago

Himachal News: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं…

24 hours ago

Himachal Pradesh News:न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम: जस्टिस श्री सूर्यकांत

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री सूर्यकांत ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति…

2 days ago

Himachal News:फीचर -हिमाचल में हरित ऊर्जा को नई गति

हिमालय की गोद में बसा हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख जलविद्युत उत्पादक राज्यों में से…

2 days ago