Categories: Blog

पटना से अररिया जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में लगी आग.

प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के अररिया जा रही एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन में रविवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई। यह ट्रेन जब बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन से धुआं निकलने लगा। इसके बाद ट्रेन के रुकने पर मजदूर अपनी-अपनी बोगियों से निकलकर भागने लगे। काफी देर तक मजदूर खौफजदा रहे और मामला साफ न हो जाने तक ट्रेन से बाहर ही रहे। बताया जा रहा है कि ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग में आग लगी थी जिसके चलते धुआं निकल रहा था। 

इसके बाद प्रवासी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की सूझ-बूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। जल्द ही ट्रेन को रोककर आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ट्रेन को अररिया के लिए रवाना कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई मजदूर तो जल्दी में खिड़की से ही कूद गए। बता दें कि यह ट्रेन बिहार की राजधानी पटना से अररिया जा रही थी कि बीच रास्ते में ही इसमें आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

3 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

4 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

4 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

5 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 days ago