साइबर अपराधियों के निशाने पर पूर्व सैनिक, कार खरीदने का झांसा देकर 50 हजार ठगे

साइबर ठग अब खुद को भारतीय सेना का सैनिक बताकर पूर्व सैनिकों को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में चंबा के रहने वाले एक पूर्व सैनिक को साइबर ठगों ने ऑनलाइन साइट से गाड़ी खरीदने के बहाने पचास हजार रुपये का चूना लगा दिया। शिकायतें बढ़ने पर पुलिस ने उनके लिए एडवायजरी जारी कर दी है।

चंबा के रहने वाले पूर्व सैनिक ने ओएलएक्स इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से एक कार खरीदने की सोची। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान उन्हें अपनी जरूरत से मिलती जुलती एक कार का ऑफर मिला। कार बेचने वाले ने खुद को भारतीय सेना का बताया और बाहर पोस्टिंग होने का झांसा देते हुए कार की कुछ फोटो के साथ आर्मी पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड भेज दिया। 

फर्जी आई कार्ड के झांसे में आकर पूर्व सैनिक ने खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया, लेकिन उसे कार नहीं मिली। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया की साइबर ठग आजकल पूर्व सैनिकों को सेना में कार्यरत होने का झांसा देकर ज्यादा करने का प्रयास कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये हनीट्रैप से लेकर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे मांगने जैसे अपराध में इजाफा हुआ है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय में साइबर अपराधों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो 31 जुलाई तक स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में 1988 साइबर अपराध दर्ज हो चुके हैं जबकि पिछले साल 31 दिसंबर तक 1683 कुल मामले पहुंचे थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago