Categories: Blog

मार्च निकालने पर अड़े BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गुरुवार को पुलिस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. जवाब में कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.

दरअसल, बीजेपी युवा मोर्चा ने आज नाबन्नान (राज्य सचिवालय) तक मार्च निकालने की तैयारी की थी. पुलिस ने हाबड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु को बंद कर दिया. इसके साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी.

कोलकाता पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद बीजेपी ने अपना मार्च शुरू किया, जिसे रोकने के लिए तमाम इंतजाम धरे रह गए. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. जवाब में कोलकाता पुलिस ने लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. इसके बाद भगदड़ मच गई. बीजेपी कार्यकर्ता पीछे हटने लगे.

इस झड़प में बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए. पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध के रूप में टायर में आग लगा दी. बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान अर्जुन सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, लॉकेट चटर्जी और मुकुल रॉय जैसे नेता मौके पर मौजूद थे. 

कानून-व्यवस्था की स्थिति समेत सात सूत्री मांगों को लेकर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज चार क्षेत्रों से नबान्ना स्थित राज्य सचिवालय तक एक मार्च निकालने का फैसला किया. नवनियुक्त भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी हावड़ा मैदान में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी की बंगाल में यह स्थिति है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपने बल का इस्तेमाल हमारे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कर रही है, जो शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आयोजन कर रहे थे. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, हावड़ा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर बम फेंका और ईंट-पत्थर बरसाए. हमें सुनिश्चित करना था कि कानून और व्यवस्था बनी रहे. 

backup_0dff07

Recent Posts

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

15 hours ago

नशे के खिलाफ ऊना की हुंकार, 16 सितंबर को मुख्यमंत्री की अगुवाई में वॉकाथॉन

युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री, साथ चलकर देंगे नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, उपमुख्यमंत्री…

3 weeks ago

Hamirpur News:वन विभाग की स्पोर्ट्स मीट में हमीरपुर सर्कल चैंपियन

 हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता में इस बार हमीरपुर…

3 weeks ago

Kangra News:हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाकर राष्ट्र निर्माण से जोड़ना होगा: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि…

3 weeks ago

Kinnaur News:03 करोड़ 50 लाख के ईको पार्क एवं 02 करोड़ 12 लाख के वन्यजीव सौंदर्यीकरण कार्य से छितकुल में पर्यटन गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला…

3 weeks ago

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

4 weeks ago