Election Media Centre : मतदाता जागरूकता के लिए ‘वोटर साथी’ और ऑनलाईन प्रश्नोतरी का शुभारम्भ

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तथा चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर आई भारत चुनाव आयोग की टीम ने आज यहां हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर आयोग से भेंट की।


आयोग ने राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के नोडल अधिकारियों के अलावा राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ भी समीक्षा बैठक की।


इसके उपरान्त आयोग ने राज्य के सभी मण्डलीय आयुक्तों, उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। उपायुक्तों तथा पुलिस अधीक्षकांे ने राज्य में चुनाव के सुचारू संचालन के लिए अपनाए जाने वाले उपायों और आवश्यक पगों के बारे में भी विस्तृत प्रस्तुति (प्रेजेंटेशन) दी। https://www.tatkalsamachar.com/inner-wheel-district/
आयोग ने राज्य में स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों के संबंध में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ भी बैठक की।


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तथा चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन कार्यालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए विकसित किये गये ‘चैटबॉट-वोटर साथी’ तथा ऑनलाईन चुनाव प्रश्नोतरी का भी शुभारम्भ किया। यह प्रश्नोत्तरी 23 सितंबर से 10 अक्तूबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी। इस ऑनलाईन प्रश्नोत्तरी के पहले तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर उत्सव प्रतीक चिन्ह (लोगो) का भी शुभारम्भ किया गया।


आयोग ने ग्राम सभाओं के लिए एजेंडा का भी शुभारम्भ किया। यह एजेंडा ग्राम सभा की बैठकों के दौरान मतदाताओं की जागरूकता के लिए चलाई जाने वाली स्वीप गतिविधियों के लिए पढ़ा जाएगा।


हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव आयुक्त तथा टीम के अन्य सदस्यों को हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Hamirpur News:आईएचएम हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने देश-विदेश में नाम कमाया : बलवीर सिंह14वें वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ में एसपी ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर का 14वां वार्षिक समारोह ‘उड़ान-2026’ वीरवार को मनाया…

1 hour ago

Himachal Pradesh News:दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

मीडिया से बातचीत में राज्य की आर्थिक स्थिति को बताया 'वित्तीय आपातकाल' अनाथ और विधवा…

1 week ago

Shimla News: आरट्रैक अलंकरण समारोह 2026 शिमला में आयोजित

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम…

1 week ago

Chamba News: जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू :- मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिले में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों (19 केजी) की…

1 week ago

Himachal Pradesh News: जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के कुलपति ने राज्यपाल से भेेंट की

जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सोलन के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार शर्मा ने आज लोक…

1 week ago

Himachal Pradesh News: सुक्खू सरकार का बजट प्रदेश को गुमराह करने वाला झूठ का पुलिंदा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बोले, दो सालों में प्रमुख विभागों के बजट में हुई…

1 week ago