Election Department’s: निर्वाचन विभाग का साइक्लिंग अभियान पहंुचा टाशीगंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि स्टेट इलेक्शन ऑइकन जसप्रीत पॉल और उनके सह-साइकलिस्ट क्षितिज निल्टू द्वारा विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र (15256 फीट) टाशीगंग तक साइक्लिंग एक्सपीडेशन गत सांय समाप्त हुआ।


उन्होंने कहा कि दोनों ने सात दिनों के दौरान रामपुर, ज्यूरी, भावानगर, वांगतु, रिकांगपिओ, पूह, खाब, नाको, काजा तथा स्पीति के दुर्गम क्षेत्रों में 630 किलोमीटर साइकिल चलाई और दोनों लांगजा तथा हिक्किम होते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे मोटर योग्य सड़क से जुड़े गांव कौमिक (15049 फुट) भी पहुंचे। https://tatkalsamachar.com/manadi-news-district-electronics-officer/ साइक्लिंग एक्सपीडेशन के अंतिम चरण के दौरान दोनों साइकलिस्टों ने कुल 12,984 मीटर की ऊंचाई तक साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि टाशीगंग में वर्तमान में 37 पुरूष व 25 महिला मतदाता हैं।


उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तिम चरण में स्पीति के युवा साइकलिस्ट भी शामिल हुए, जिन्होंने काजा के रंगरिक तक उनके साथ साइक्लिंग की।


श्री गर्ग ने साइकलिस्टों को इस विशेष अभियान की सफलता पर बधाई दी और कहा कि उन्होंने लोगों विशेषकर युवा मतदाताओं को लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


स्टेट इलेक्शन ऑइकन जसप्रीत पॉल तथा सह-साइकलिस्ट क्षितिज निल्टू ने शिमला से टाशीगंग तक चलाए गए https://www.youtube.com/watch?v=e9ZW6_TC9uo इस अभियान के दौरान हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग द्वारा निमंत्रण-पत्र के रूप में बनाई गई मतदाता मार्गदर्शिका भी वितरित की।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago