Una News : जिला निर्वाचन अधिकारी ने निगरानी नाकों का किया औचक निरीक्षण

 चुनावों के दौरान में ऊना जिले में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को जिले में विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की कार्य प्रणाली का जायजा लिया।

उपायुक्त ने अजोली मोड़ और संतोषगढ़ में नाकों पर तैनात टीमों का निरीक्षण कर वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यों को पूरी जिम्मेदारी से करें। किसी भी संदिग्ध वाहन की तत्काल चेकिंग करें और अनाधिकृत नकदी, शराब व हथियार की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दें। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में एसएसटी और फ्लाइंग टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


जतिन लाल ने बताया कि जिला में चुनावांे के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में 3-3 उड़न दस्ते और स्थैतिक निगरानी टीमें, एक वीडियो निगरानी टीम और 1-1 वीडियो अवलोकन टीम, सहायक व्यय पर्यवेक्षक टीमें व अकाउंटिंग टीमें बनाई गई हैं।

उन्होंने बताया कि चुनावों के चलते 25 अंतरराज्यीय और 121 राज्यातंरिक नाके लगाए गए हैं। नाकों पर पूरी मुस्तैदी से निगरानी की जा रही है। वाहनों की आवाजाही पर पैनी नजर रखी जा रही है। हर गतिविधि निगरानी के घेरे में है। प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है।


इसके अलावा जतिन लाल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद जिला में चैकिंग के दौरान उड़ने दस्ते और स्थैतिक टीमों ने 3.27 करोड़ रूपये से अधिक कीमत की ड्रग, लीकर, कैश व अन्य चीजों को बरामद कर जब्त किया है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago