शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा 06 जनवरी, 2022 को शिमला से जारी एक प्रेस बयान

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में मनाली में स्वास्थ्य सेवाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। जनता को घर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में सरकार द्वारा अनेक नए स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। वर्ष 2018 में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकूहल का स्तर बढ़ाकर इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र की जनता लाभान्वित हुई है। वर्ष 2020 में भेखली गांव में नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है, जिसने सेवाएं प्रदान करना शुरू कर दिया है और क्षेत्र के लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हुई हैं।

मनाली में कोई व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुवधिा से वंचित न रहे, इसके लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र के मंझलीहार एवं डौहलुनाला में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं, जिनसे समीपवर्ती माताओं, शिशुओं एवं बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। कर्जान गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला गया है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रायसन का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नयन किया गया है।


मनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को पिछली भाजपा सरकार ने नागरिक अस्पताल में अपग्रेड किया था और वर्तमान जय राम सरकार द्वारा इस नागरिक अस्पताल को एक बड़े अस्पताल में स्तरोन्नत किया गया है। मनाली अस्पताल में अब 100 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध है और यहां विशेषज्ञ डाॅक्टरों सहित विभिन्न श्रेणियों के 33 नए पद भरे जाएंगे। अब मनाली के लोगों को उपचार के लिए कुल्लू जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।


गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि 299.89 लाख रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल मनाली में 20 अतिरिक्त बिस्तरों की सुविधा वाले भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मनाली नागरिक अस्पताल का विस्तार कार्य जिसमें मातृ-शिशु केन्द्र, ट्रामा केन्द्र, मोर्चरी, स्टाफ क्वार्टर, पार्किंग आदि को वर्ष 2021-22 की विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है।


सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पतलीकूहल के नए भवन के निर्माण के लिए 735.28 लाख रुपये की प्रशासनिक अनुमति सरकार द्वारा प्रदान की गई है तथा 77.61 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दिए गए हैं। भवन निर्माण के लिए पशुपालन विभाग की भूमि के तबादले की प्रक्रिया प्रगति पर है और शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य शुरू कर स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में किराए के भवन में चल रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेखली को नया भवन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से इसे वर्ष 2021-22 की विधायक प्राथमिकता में शामिल किया गया है।


गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि समाज के गरीब वर्ग को निशुल्क एवं सस्ती दरों पर उपचार उपलब्ध किया जा सके, जिसके लिए वर्ष 2019 में शुरू की गई हिमकेयर योजना के अन्तर्गत जिला कुल्लू में 10694 लाभार्थियों को 4.6 करोड़ का लाभ प्रदान किया गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 3 हजार है, जिन्हें 1.5 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की गई है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला कुल्लू में 5964 लाभार्थियों को 35.56 लाख का लाभ प्रदान किया गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में इस योजना के लाभार्थियों की संख्या करीब 1500 है, जिन्हें 10 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की गई है।


गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार के पिछले दो वर्ष कोविड के खतरे के बीच बीते हैं तथा सम्भावित तीसरी लहर हमारे द्वार पर दस्तक दे रही है, इस महामारी से लोगांे के ईलाज और बचाव में भी मनाली विधानसभा क्षेत्र अग्रणी रहा है। कोविड-19 से बचाव के लिए मनाली विधानसभा क्षेत्र में अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा पैम्पलेट, फ्लेक्स, होम आइसोलशन बुक, कैलेंडर इत्यादि वितरित किए गए हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र में रायसन स्थित रोटरी आई हाॅस्पिटल में 28 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है।


जवाहर नवोदय विद्यालय बन्द्रोल में 80 बिस्तरों की क्षमता वाला कोविड अस्पताल स्थापित किया गया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र में 2 पोर्टेबल वेंटीलेटर तथा 41 पल्स आॅक्सीमीटर प्रदान किए गए हैं। खण्ड स्तर पर कोविड-19 आपात स्थिति से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए तथा इनके मोबाइल नम्बरों का प्रचार किया गया ताकि लोगों को मदद मिल सके। मनाली विधानसभा क्षेत्र के सभी अस्पतालों में कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में वाॅक-इन बूथ लगाकर व्यापक नमूने लिए जा रहे हैं।


गोविन्द सिंह ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जय राम ठाकुर एक अच्छे अभिभावक की तरह मनाली का ध्यान रखते हैं और यहां के लोगों की हर प्रकार से चिन्ता करते हैं, आने वाले दिनों में मनाली में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago