राज्य में प्रभावी आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए गैर सरकारी संगठनों के मध्य समन्वय महत्वपूर्ण

निदेशक एवं विशेष सचिव राजस्व-आपदा प्रबन्धन डी.सी. राणा की अध्यक्षता में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटर एजेंसी गु्रप (एचपीआईएजी) और जिला इंटर एजेंसी ग्रुप (डीआईएजी) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला और राज्य स्तर पर इंटर एजेंसी ग्रुप के साथ जुड़े हुए एनजीओ द्वारा आपदा प्रबन्धन के लिए चलाई जा रही गतिविधियों की समीक्षा की।

इस बैठक में एचपीआईएजी/डीआईएजी संयोजकों और सभी जिलों के सदस्यों ने जिला प्रशासन के साथ उनकी कार्य के बारे में चर्चा की और वर्तमान महामारी से निपटने  में उनकी भूमिका से अवगत करवाया। बैठक में जिला अधिकारियों के साथ डीआईएजी सदस्यों द्वारा जिला अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर चुनौतियों से निपटने के बारे में भी बताया।
बैठक में डीसी राणा ने एचपीआईएजी/डीआईएजी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रदेश में प्रभावी आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डीआरआर) के लिए तंत्र सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के प्रबन्धन के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाए गए प्रतिक्रिया उपायों और की गई पहलों के महत्व और आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने जिला अधिकारियों के साथ नियमित बैठक और संचार स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे अधिकारियों के मध्य विश्वस्नीय सम्बन्धन स्थापित होंगे।


उन्होंने एचपीआईएजी/डीआईएजी नेटवर्क को वर्तमान कोविड-19 की स्थिति में अस्पतालों और आईसोलेशन इकाइयों में लोगों की देखभाल और उससे सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
डीसी राणा ने एचपीआईएजी/डीआईएजी के सदस्यों को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान ‘समर्थ’ के अन्तर्गत आयोजित की जा रही गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago