Himachal Pradesh

Dharmshala News :फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित :-पठानिया

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते लोग प्रभावित नहीं होने चाहिए। इस बावत शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिहवाँ से रजोल तक फोरलेन कार्य की समीक्षा करते हुए पठानिया ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इस निर्माण के दौरान नागरिकों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।


उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तीव्रता लाने को कहा ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी न झेलनी पड़े। केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों व निर्माण कार्य  में जुटी कंपनी से कहा कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि निर्माण से जुडी उचित  मशीनरी जैसे कि जेसीबी इत्यादि भी स्पॉट पर रहे ताकि बरसात के कारण  होने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान हो सके।  उन्होंने कहा कि इस निर्माण के चलते प्रभावित होने वाले  लोगों को कुछ परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है ,https://tatkalsamachar.com/shimla-news-sukhu-government/अधिकारी उन्हें भी प्राथमिकता पर हल करें ।
  उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण के चलते सम्पर्क रास्ते, किसानों  की सिंचाई वाली कुल्हें आदि बंद न हों । उन्होंने कहा कि आमजनमानस को बरसात में  आने-जाने के लिए कठिनाई न हो, सड़क यातायात की दृष्टि से ठीक रहे, https://youtu.be/tdBNrxA0bQY?si=ZTl4YNb0Yb4wqEnc सड़क पर अत्यधिक मात्रा में जलभराव न हो इन सब बातों का विशेष  ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, प्रोजेक्ट ऑफिसर विकास सुरजेवाला, जीएम सुरेन्द्र,एजीएम रोहित कुमार , साइट इंचार्ज अजय कुमार  , ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, डॉ० सुनीत पठानिया, मदन राणा, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन कटोच, डॉ श्रीकांत लगवाल, मेघराज शर्मा, उप प्रधान सुरेश पटाकू, प्रदीप बलोरिया, संजय कुमार, शेर सिंह, वरिंदर कुमार आदि मौजूद रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

19 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago