Dehra News: होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्योंः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी कार्यक्रम में शिरकत की और कहा कि भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह देहरा की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर विधायक ही बनना था, तो उन्होंने विधायक पद से इस्तीफ़ा ही क्यों दिया। जनता ने होशियार सिंह को वर्ष 2027 तक विधायक बनाकर भेजा था लेकिन डेढ़ साल में ही उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया, क्योंकि होशियार सिंह ने देहरा की जनता की भावनाओं का समझौता किया और अपना ईमान बेचा। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह को देहरा के विकास से कोई-लेना देना नहीं है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि 14 महीने तक होशियार सिंह कांग्रेस सरकार से काम करवाते रहे और राज्यसभा चुनाव के समय सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल हो गए। राज्यसभा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के बाद होशियार सिंह एक महीने तक देहरा नहीं आए। उन्हें देहरा की जनता को स्पष्ट करना चाहिए कि वह एक महीने तक प्रदेश के बाहर पांच सितारा होटलों में क्यों घूमते रहे। उन्होंने कहा कि होशियार सिंह ने देहरा की जनता का अपमान किया है और अब मतदाताओं ने उन्हें सबक़ सिखाने की ठान ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी से बग़ावत करने वाले दल-बदलुओं को प्रदेश की जनता ने सबक़ सिखा दिया है और विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो गई है। अब बारी तीन निर्दलीय विधायकों की है। उन्होंने कहा कि 650 करोड़ रुपये की लागत से बनखंडी की पथरीली भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का जू बनाया जा रहा है, जिसके पहले चरण का निर्माण कार्य वर्ष 2025 में पूरा होगा। इस परियोजना के माध्यम से 2000 स्थानीय लोगों को रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी में सुधार लाएगी और देहरा विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदल जाएगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता भी वर्तमान कांग्रेस ने साफ़ किया है। पिछली भाजपा सरकार में विश्वविद्यालय बनाने के लिए फ़ॉरेस्ट क्लीयरेंस की प्रक्रिया तक पूरी नहीं हुई, जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए फ़ॉरेस्ट क्लीयरेंस करवाई और निर्माण कार्य शुरू करवाया। इसके साथ ही वर्तमान सरकार ने हरिपुर में बस अड्डा निर्माण के लिए धन उपलब्ध करवाया।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर को एक सर्वे के आधार पर देहरा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि पहले नारा लगता था कि ‘देहरा कोई नहीं तेरा’ लेकिन अब देहरा हमारा हो चुका है। देहरा क्षेत्र के विकास की ज़िम्मेदारी अब मेरी है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और एस ई पीडब्ल्यूडी का कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-rain-in-mandi/ उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पहले दिन से ही जनकल्याण के लिए अनेकों योजनाएं बनानी शुरू की और उन्हें धरातल पर उतारना शुरू किया ताकि प्रत्येक वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके। सरकारी कर्मचा

रियों से लेकर महिलाओं, मज़दूरों और अनाथ बच्चों तक के लिए योजनाएं बनाई गई है और राज्य सरकार हर वर्ग की आवाज़ बनी है। https://youtu.be/wOBTxhDjfQs?si=92TytXwIxWamRwz_
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादवेन्द्र गोमा, विधायक विवेक शर्मा और राकेश कालिया, पूर्व विधायक योगराज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

5 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

6 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

2 weeks ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago