Dharamshala : योल में खुलेगा नया उप तहसील कार्यालय: मुख्यमंत्री

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्तरोन्नत किया जाएगा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के जोरावर स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के योल में नया उप-तहसील कार्यालय खोलने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बडोई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार फिर से सत्ता में आएगी और पूर्ण प्रतिबद्धता तथा सुशासन के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी के दो कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और कांग्रेस पतन की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि उपायुक्त द्वारा रिपोर्ट सौंपने के पश्चात अनुसूचित जनजाति समुदाय की 6 उप जातियों को शामिल करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही प्रक्रिया और औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी इन उप-जातियों को शामिल कर लिया जाएगा।

इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकसित कर यहां का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। https://www.tatkalsamachar.com/manali-chief-minister-202-14-crore/ उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना का एक हिस्सा होने के नाते धर्मशाला में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में इलेक्ट्रिक बसों के संचलान का परीक्षण भी सफल रहा है और अब स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी 15 इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा से लाभ पहंुचेगा। 

इससे पहले, भाजपा नेता राकेश चौधरी ने जनसभा में धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों का विकास और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पवन काजल, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशाल शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 month ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 month ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 month ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 month ago