धर्मशाला : सांसद किशन कपूर ने रोगियों को वितरित की होम आईसोलेशन किट – कोविड रोगियों का हाल भी जाना

सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा उपमंडल के त्यारा में कोरोना संक्रमितों को घर द्वार पर जाकर होम आईसोलेशन किट प्रदान की तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी हासिल की। इसके साथ ही बीएमओ त्यारा को होम आईसोलेशन किटस भी भेंट की गईं।
सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आक्सीजन सहित आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं तथा स्वास्थ्य विभाग को भी कोरोना संक्रमितों की उचित देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि होम आईसोलेशन में कोरोना संक्रमितों को दवाइयां समय पर पहुंचाना भी आशा वर्क्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में कोविड से निपटने के लिए कोविड अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों में बेड क्षमता में बढ़ोतरी की गई है तथा अब तक जिला में कोविड के लिए एक हजार से भी उपर हो गई है। प्रदेश का सबसे बड़ा कोविड मेकशिफ्ट हास्पीटल परौर में रिकार्ड टाइम में निर्मित करके कोविड रोगियों के लिए समर्पित कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि कोविड से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान भी सुचारू रूप से चलाया जा रहा है तथा सभी नागरिकों का टीकाकरण करवाया जाएगा ताकि कोरोना वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की जा सके। सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से ही हरंसभव मदद मुहैया करवाई जा रही है तथा हिमाचल को आक्सीजन का अतिरिक्त कोटा भी जारी किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर दिक्कते नहीं रहें।
उन्होंने कहा कि सरकार के साथ साथ आम जनमानस की जिम्मेदारी भी है कि कोरोना वायरस को हराने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग करने तथा हाथों को बार-बार धोने की आदत डालनी चाहिए इसके अतिरिक्त बाहर तभी निकलें जब जरूरी हो ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव हो सके।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, मंडलाध्यक्ष सतप्रकाश, पंचायत प्रधान बेबी सहित एसडीएम अभिषेक वर्मा भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

15 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

16 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

16 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

20 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

23 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

23 hours ago