धर्मशाला : मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित: डीसी

ज्वालामुखी मंदिर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश.

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने रविवार को ज्वालामुखी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के लिए मंदिर प्रशासन को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्वालुओं को सामाजिक दूरी के साथ दर्शन करवाने की उचित व्यवस्था की जाए इस के साथ ही प्रवेश द्वारा सेनेटाइजर और मास्क की आवश्यक व्यवस्था भी जाए ताकि मंदिरों में श्रद्वालुओं के लिए कोविड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देशों के बारे में भी जानकारी दी जाए ताकि किसी भी स्तर पर कोविड संक्रमण नहीं फैल सके।

उन्होंने कहा कि मूर्तियों के आगे एक मिनट से अधिक श्रद्धालु खड़े नहीं हों , दर्शन के बाद मंदिर परिसर में नहीं रूकें।  उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में हवन, भजन, विवाह और मुंडन संस्कार तथा जागरण की अनुमति नहीं होगी।  मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं को रात्रि ठहराव की अनुमति नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर में 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों व 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाओं को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को दर्शन की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के नजदीक आइसोलेशन रूम स्थापित किया गया है। कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोरोना का सैंपल लिए जाने के उपरांत संक्रमित पाए गए व्यक्ति को आइसोलेट किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि श्रद्वालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
           

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

2 days ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

3 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

3 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

4 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

5 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

5 days ago