ऊना (1 जनवरी)- चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपायुक्त तथा मंदिर आयुक्त राघव शर्मा को वर्ष 2021 का कैलेंडर भेंट किया गया। ट्रस्ट की ओर से लेखा अधिकारी ने जिलाधीश को कैलेंडर भेंट किया। राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2021 सबके लिए मंगलमय हो तथा नया साल सबके लिए सुख-समृद्धि लाए व सभी स्वस्थ रहें। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से नए साल में कोविड की रोकथाम के लिए सभी दिशा-निर्देशों की पालन की अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आती, तब तक मास्क को ही दवाई समझें। नियमों की पालना में कोताही न बरतें और जिला प्रशासन को महामारी की रोकथाम में पूर्ण सहयोग दें।
तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…
नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…
जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…