उपायुक्त किन्नौर हेम राज बैरवा ने जिले में बढ रहे कोरोना मामलो पर चिंन्ता व्यक्त कि

उपायुक्त किन्नौर हेम राज बैरवा ने जिले में बढ रहे कोरोना मामलो पर चिंन्ता व्यक्त कि है तथा जिलावासीयों से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण रोकने में अपना सहयोग दे। उन्होनें लोगों का आवाहन किया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशानिर्देशों का कडाई से पालन करे तभी हम जिले में कोरोना संक्रमण की बढती दर को कम कर सकते हैं।
उन्होनें लोगों से आग्रह किया कि घर से बाहर निकलते समय अपना मंुह और नांक किसी कपडें या मास्क से सहीं प्रकार से ढके, दो गज की आवश्यक दुरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाए और अपने हाथ साबुन से बार-बार धोते रहें या सेनेटाईजर का प्रयोग करे। बिना वजह वस्तुओं को न छुए। उन्होनें कहा कि जिले में इन दिनों हिम सुरक्षा अभियान के तहत घर-घर जाकर स्वास्थय विभाग द्वारा गठित दल लोगों से स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी एकत्रित कि जा रही है ताकि जिला वासियों की जरूरत के अनुसार स्वास्थय देखभाल सुनिश्चित बनाई जा सकें उन्होनें लोगों से स्वास्थय, आशा कार्यक्रताओं व आंगनवाडी कार्यक्रताओं को सहीं जानकारी उपल्बध करवाने का भी आग्रह किया। ताकि उन्हें जरूरत के अनुरूप् स्वास्थय सेवाऐं प्रदान की जा सके।
उपायुक्त ने जिला वासीयों से सामाजिक, धार्मिक व विवाह आदि अयोजनो की जानकारी उप-मण्डलाधिकारी/तहसीलदार व अपने निकटतम थाने में देने को भी कहा तथा ऐसे आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 50 से अधिक नहीं होनी चाहिए कार्यक्रम के दौरान आवश्यक दो गज की दुरी बनानी होगी तथा इस दौरान मुंह व नांक को फेस मास्क से ढकना आवश्यक होगा। आयोजन में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों की थर्मल सकेंनिग व हाथो की सेनेटाईजेशन की व्यवस्था प्रवेश द्वार पर ही करनी सुनिश्चित होगी। उत्सव में यदि भोजन की व्यवस्था है तो खाना बनाने वालो को आयोजन से दो दिन पूर्व अपना कोविड का टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे आयोजनो का प्रशासन द्वारा औचक निरिक्षण भी किया जाएगा नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाप कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
वहीं दुसरी तरफ आज आंगवाडी, कार्यक्रताओं व प्रवेक्षकों द्वारा लोअर पूह, अपर लियों वागंतु में घर -घर जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के बारे जागरूक किया इस दौरान इन दलों द्वारा सभी व्यक्तियों  की स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी हासिल की गई तथा घर -घर कोरोना से बचाव से सम्बन्धित प्रचार सामग्री वित्तरित की गई।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

3 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

4 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago