दिल्ली : मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शुभारम्भ किया.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में स्वर्णिम हिमाचल कला महोत्सव का शुभारम्भ किया। यह महोत्सव 4 से 9 दिसम्बर, 2021 तक भाषा, कला एवं संस्कृति हिमाचल प्रदेश तथा होटल ललित के संयुक्त तत्तावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयन्ती के अवसर पर वर्षभर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले 50 वर्षों में विकास की शानदार यात्रा पूर्ण की और हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों से हिमाचल के अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातारण का आनंद लेने के लिए हिमाचल पधारने का आग्रह किया।


जय राम ठाकुर ने कहा कि कोविड प्रबन्धन के प्रयासों के लिए राज्य की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई और कोविड टीकाकरण में भी प्रदेश ने बहुत ही उत्कृष्ट कार्य किया है। हिमाचल प्रदेश ने सभी पात्र लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकें देने की लक्ष्य प्राप्ति में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


मुख्यमंत्री को युवा उद्यमी हरीश नड्डा और केशव सूरी ने हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विशेष ओलम्पिक की अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। यह आयोजन डाॅ. मल्लिका नड्डा और ललित ग्रुप आॅफ हाॅस्पिटैलिटी की अध्यक्षा डाॅ. ज्योत्सना सूरी की एक पहल है।


डाॅ. मल्लिका नड्डा ने इस आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों से हिमाचली कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने चम्बा रूमाल को बढ़ावा देने के लिए दि ललित हाॅस्पिटैलिटी ग्रुप की अध्यक्षा डाॅ. ज्योत्सना सूरी की सराहना की।


प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डाॅ. पंकज ललित ने डाॅ. मल्लिका नड्डा और डाॅ. ज्योत्सना सूरी को हिमाचली टोपी और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।


ललिता वकील और अनिता कुमारी को उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने तथा चम्बा रूमाल, हिमाचली कला और शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया। े मास्टर शेफ नंद लाल को भी इस अवसर पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कुल्लू जिला के कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


महोत्सव में चंबा रूमाल, हिमाचली हस्त शिल्प, काष्ठ शिल्प, धातु शिल्प, कांगड़ा चित्रकला, किन्नौरी और कुल्लू शाॅल आदि के स्टाॅल लगाए गए हैं और हिमाचल के लोक नृत्य और लोक संगीत के आकर्षक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।


महोत्सव में आने वाले दर्शकों के लिऐ सेपू वड़ी, राजमा मदरा, चम्बयाली पलदा सहित अनेक परम्परागत हिमाचली उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विभिन्न दूतावासों से गणमान्य व्यक्ति, केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली के गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

3 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago