Dehra News: देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें

देहरा। कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद मैडम को कहां ढूंढेंगे, वह सुन लें मैं कोई सुई नहीं हूं जो गुम हो जाऊंगी। देहरा मिलूंगी या ज्यादा से ज्यादा ससुराल में नादौन होउंगी। मेरा तो सब कुछ देहरा का है, मैं भी धरतीपुत्री हूं। जो मुझे बाहरी बता रहे, वह कहां से आए हैं यह भी जनता को बता दें। वह तो अधिकतर रहते ही मुंबई व कनाडा हैं। 

कमलेश ठाकुर ने ये बातें देहरा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि मेरा व मुख्यमंत्री का कोई बिजनेस नहीं है, हमने जनसेवा को ही ध्येय माना है। हमें मुंबई व कनाडा नहीं रहना, देहरा हमारा है। नादौन में ससुराल व काम करवाने के लिए शिमला जाऊंगी। 

अब देहरा भी मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र बनने जा रहा है। देहरा की जनता मतदान के समय कोई गलती न करे। बना बनाया मुख्यमंत्री इस विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है। अब देहरा की जनता खुद को ठगा महसूस नहीं करेगी। 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि खुद को धरतीपुत्र कहने वाले भी देहरा की जनता को बताएं वह कहां से आए हैं। https://tatkalsamachar.com/mandi-news-ashwagandha-campaign/उनका तो जन्म ही मुंबई का है, मैं तो देहरा में जन्मी हूं, मेरी जमीन भी देहरा में है, इसलिए भाजपा वाले चिंतित न हों। होशियार सिंह जनता को बताएं कि 14 महीने बाद ही इस्तीफा क्यों दिया। जनता ने तो चुनकर 5 साल के लिए भेजा था। विधायकी छोड़कर फिर विधायक का चुनाव लड़ना देश के इतिहास की पहली घटना है। विधायक पद से इस्तीफा देकर कोई और चुनाव लड़ते तो जनता मान भी लेती, लेकिन फिर वही चुनाव लड़ना जनता के साथ धोखा है। देहरा की जनता उनके 10 जुलाई के चुनावी मेले का निमंत्रण स्वीकार करे। खुद भी वोट डालें और आस-पड़ोस व सगे-संबंधियों से भी डलवाएं। यह चुनाव देहरा के भविष्य का चुनाव है। अगर विकास करवाना है तो मुख्यमंत्री के साथ चलें व कांग्रेस को वोट दें।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago