Chamba News : वन अधिकार अधिनियम बारे जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित

जिला मुख्यालय चंबा में वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल  की अध्यक्षता में आयोजित इस  बैठक में जिला चंबा में वन अधिकार अधिनियम से संबंधित मामलों को लागू करने वारे विभिन्न कानूनी पहलुओं बारे विस्तृत चर्चा की गई। 

  इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि 7 जुलाई को जिला चंबा की सभी ग्राम पंचायत में होने वाली ग्राम सभाओं की बैठक में संबंधित ग्राम पंचायत के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों को मान्यता देने वारे पहला एजेंडा होगा।  उन्होंने बताया कि इसी के साथ इन मामलों की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी तथा इसे निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। उपायुक्त चंबा ने बताया कि इस संबंध में सभी उपमंडलाधिकारी (ना) तथा मंडल वन मंडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।https://tatkalsamachar.com/mandi-news-ashwagandha-campaign/ उन्होंने बताया कि वन अधिकारी अधिनियम के तहत व्यक्तिगत तथा सामूहिक मामलों को नियम के अंतर्गत निर्धारित प्रक्रिया द्वारा स्वीकृति प्रदान की जाएगी।  

इस अवसर  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा,एसडीएम चंबा अरुण  शर्मा  , मुख्य वन अरनयपाल अभिलाष दामोदरन  ,ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, डीएफओ चंबा कृतज्ञ कुमार ,डीएफओ डलहौजी रजनीश महाजन , सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago