Dehra News : कमलेश को जिताओ, विधायक के साथ सीएम पाओ : मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार के आख़िरी दिन कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत हरिपुर, खबली और ढलियारा में विशाल जनसभाओं का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा का चुनाव, देहरा के सम्मान की लड़ाई है और पूर्व विधायक होशियार सिंह को जनता सबक़ सिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को जिताएँ और विधायक के साथ मुख्यमंत्री भी पाएं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अगला राज्य स्तरीय कार्यक्रम देहरा में मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम से पहले पौंग बांध विस्थापितों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने साढ़े छह साल में देहरा की किसी समस्या के लिए धरना नहीं दिया, लेकिन अपना इस्तीफ़ा स्वीकार कराने के लिए वह विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए और कोर्ट भी गए क्योंकि उन्होंने भाजपा के साथ मिलकर एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साज़िश रची, जो असफल रही। 

उन्होंने कहा कि इस बार होशियार सिंह की होशियारी नहीं चलेगी और वह देहरा की जनता को झूठ बोल कर गुमराह नहीं कर पाएंगे। छह साल तक वह अपने क्षेत्र का विकास कराने में असफल रहे। क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली विधायक निधि से वह अपने फ़ाइव स्टार रिजॉर्ट के लिए एक करोड़ का रास्ता बनवा रहे हैं। सरकारी फंड का दुरुपयोग कर रिजॉर्ट के लिए डंगे लगाए जा रहे हैं, जबकि देहरा की सड़कों का बुरा हाल है। होशियार सिंह को देहरा की जनता की नहीं, अपने रिजॉर्ट की चिंता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने धनबल की राजनीति को नकार कर कांग्रेस के विधायकों की संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी है। अब कांग्रेस की संख्या में तीन और बढ़ने वाली है और 13 जुलाई को कांग्रेस के विधायक 41 हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर की जनता विकास को चुनेगी और होशियार सिंह का पैसा किसी काम नहीं आएगा। पूर्व विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं और देहरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि देहरा के सम्मान की लड़ाई में भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर का साथ देंगे और होशियार सिंह को ज़मीन दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने की उनकी हसरत कभी पूरी नहीं होगी। जनता को ठगने के लिए वह बार-बार भाजपा सरकार बनने के झूठे दावे कर रहे हैं और अब जनता भी उनका मज़ाक़ बना रही है। 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक रूप से बदहाल करने के लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा ज़िम्मेदार हैं। कांग्रेस सरकार को भाजपा सरकार से 85 हजार करोड़ रुपए का क़र्ज़ विरासत में मिला। आज प्रदेश की हालत यह है कि कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। लेकिन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालत में सुधार लाने के लिए कड़े कदम उठाए, जिससे एक वर्ष में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत का सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने 2200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है। इस राजस्व से आम आदमी के लिये योजनाएँ बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देकर उनका भविष्य सुरक्षित बनाया। पुलिस कर्मचारियों की डाईट मनी पांच गुणा बढ़ाकर एक हजार रुपए की। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए पेंशन दी, जिसे रुकवाने के लिए जयराम ठाकुर चुनाव आयोग पहुँच गए। 4000 अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का 25 लाख रुपये तक इलाज कांग्रेस सरकार निशुल्क करवा रही है। https://tatkalsamachar.com/una-news-mukesh-agnihotri-2/ विधवाओं को घर बनाने के लिये तीन लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके 27 वर्ष तक के बच्चों की उच्च शिक्षा का खर्च भी राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार डॉ. वाई एस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के अंतर्गत गरीब विद्यार्थियों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर 20 लाख रुपये का कर्ज़ उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके साथ ही गाय का दूध 45 रुपए और भैंस का दूध 55 रुपए प्रति लीटर की दर से ख़रीदा जा रहा है और प्राकृतिक खेती से पैदा होने वाले गेहूं को 40 रुपए तथा मक्की को 30 रुपए प्रति किलो की दर से ख़रीदा जाएगा। कांग्रेस सरकार गाँव से जुड़े हुए लोगों के लिए योजनाएँ बनाई रही हैं। 

उन्होंने कहा चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद देहरा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ-साथ एसई (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय खोला जाएगा। इसके अतिरिक्त 650 करोड़ रुपये की लागत से अतंर्राष्ट्रीय स्तर का ज़ू बनाया जा रहा है, जिसमें 2000 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि आएगी। 

भाजपा को लगा बड़ा झटका

हरिपुर में ग्राम पंचायत भटेड़ बासा के प्रधान मथुरा दास, हरिपुर के पूर्व प्रधान प्रवीण कुमार पिंका, वार्ड चार से सदस्य विवेक कुमार, वार्ड छह के सदस्य सुनील कुमार, वार्ड पांच की सदस्य बिमला देवी, अंजना सरोच, सहित अपने समर्थकों सहित भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। सभी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देहरा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर सकती है। https://youtu.be/5bev4XYbG38?si=2LbiLHBbEjd8yexl इसलिए वह आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन निगम के चेयरमैन कैबिनेट रैंक रघुबीर सिंह बाली, विधायक संजय रतन, भवानी सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, सुदर्शन बबलू, विवेक शर्मा, भुवनेश्वर गौड़, अनुराधा राणा, कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव कंवर, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

5 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

5 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

5 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

5 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago