नोकिया और एयरटेल के बीच हुई डील, 4G-5G नेटवर्क को मजबूत करने पर होगा काम !

भारती एयरटेल और नोकिया के बीच एक साझेदारी हुई है जिससे एयरटेल के 4जी नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। साथ ही 5जी नेटवर्क को डेवलप करने में भी नोकिया की ओर से मदद मिलेगी। इस डील के जरिए देश के सभी नौ सर्किल में एयरटेल 5जी नेटवर्क के लिए काम करेगा।

एयरटेल के नेटवर्क में नोकिया सबसे बड़ा 4जी वेंडर है। वहीं आने वाले समय में नोकिया 5जी नेटवर्क के लिए 3,00,000 रेडियो यूनिट्स लगाएगा। इस डील के बाद नोकिया ने कहा है कि वह एयरटेल को जरूरी उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराएगा। जिन इलाकों में एयरटेल का नेटवर्क कमजोर है, उन इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम होगा।  इस साझेदारी पर भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण) गोपाल विट्टल ने कहा, ‘हम एक दशक से अधिक समय से नोकिया के साथ काम कर रहे हैं और अपने नेटवर्क की क्षमता और कवरेज को बेहतर बनाने में खुशी महसूस कर रहे हैं।’
वहीं इस साझेदारी के बाद अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा, ‘हमने कई वर्षों तक भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम किया है और लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है। यह परियोजना उनके मौजूदा नेटवर्क को बढ़ाएगी और एयरटेल ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और भविष्य में 5 जी सेवाओं के लिए नींव भी रखेगी।’

बता दें कि मौजूदा समय में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है। साल 2025 तक भारत में यूनिक मोबाइल यूजर्स की संख्या 92 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी जिनमें से 8 करोड़ 5जी यूजर्स होंगे।

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma
Tags: NetworkNokia

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

13 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

14 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

14 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

18 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

21 hours ago