हिमाचल के पूर्व CM शांता कुमार के भतीजे BJP नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा (Kangra) जिले से बड़ी खबर है. सूबे के पूर्व सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार (Shanta Kumar) के भतीजे पर कातिलाना हमला (Attack) हुआ है. हमले में वह घायल हैं. घटना बीती रात की है. पुलिस को शिकायत दी है. पालमपुर के डीएसपी (DSP Palampur) अमित शर्मा ने घटना की पुष्टि की है.

निजी होटल में हमला
जानकारी के अनुसार, पालमपुर में एक निजी होटल में यह घटना घटी है. भाजपा नेता पर कातिलाना हमला हुआ. बताया जा रहा है कि उन्हें के होटल में हमला किया गया है. एक दर्जन के करीब बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. हमले में 

भाजपा नेता विनय शर्मा को गम्भीर चोटें आई हैं. अस्पताल में उनकी हैड इंजुरी के चलते सर्जरी करनी पड़ी है. बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने से रक्त प्रवाह को रोकने के लिये सर्ज़री की गई है.

दरअसल, गुरुवार देर रात की यह घटना है. अज्ञात बदमाशों ने होटल में पहले जमकर शराब पी. बाद में होटल कर्मचारियों से मालिक को बुलाने पर भिड़ गए. जब विनय शर्मा मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर तेजधार हथियारों से कर हमला कर दिया. होटल के सिक्योरिटी गार्ड से हमलावर भिड़ गये थे. इस घटना के बाद शहर भर में सनसनी फैली हुई है. मामला हाईप्रोफाइल और शहर की नामी हस्ती से जुड़ा है. पुलिस को शिकायत दी गई है और हमलावरों की धर पकड़ के लिये टीमें गठित कर दी गई हैं. विनय रिश्ते में पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शांता कुमार भतीज़े हैं.

Neha Sharma

Share
Published by
Neha Sharma

Recent Posts

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ने कहा चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां उच्च शिक्षा में सुधारों पर आयोजित एक…

2 hours ago

Mandi News: उपायुक्त ने की वन संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा

वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित प्रस्तावों की समीक्षा के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व…

2 hours ago

Himachal Pradesh: प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को…

2 hours ago

Himachal Pradesh News: मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल से भेंट कीं

मुख्य सचिव संजय गुप्ता और पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने आज लोक भवन में राज्यपाल…

2 hours ago

Una News: ऊना ज़िला में जनगणना 2027 के लिए तैयारियां शुरू

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल संचालन को सुनिश्चित बनाने के लिए जिला…

1 day ago

Hamirpur News: आरसेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उठाएं लाभ

 पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में सोमवार को मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण…

1 day ago